Dharmendra Voice Note Viral: धर्मेंद्र की आवाज ने बढ़ाई बेचैनी, मौत से कुछ देर पहले ये क्या बोल गए एक्टर?

Dharmendra Voice Note Viral: हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज यानी 24 नवंबर 2025 (सोमवार) सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे धर्मेंद्र के जुहू स्थित बंगले पर एंबुलेंस पहुंची जो लगभग आधे घंटे बाद उनके पार्थिव शरीर को लेकर विले पार्ले श्मशान घाट के लिए रवाना हुई थी।

Dharmendra Voice Note

सनी देओल ने पिता को दी मुखाग्नि

श्मशान घाट में धर्मेंद्र के परिवार के सदस्यों और फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ है। खबर है कि धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने पिता को मुखाग्नि दी है। इस भावुक माहौल में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। फिलहाल परिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

कुछ दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र को गत 12 नवंबर 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से परिवार की इच्छा पर डिस्चार्ज किया गया था। तबीयत बेहतर न होने के चलते घर पर ही उनका इलाज जारी था। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' से उनका नया मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया था जिसने फैंस को बेहद भावुक कर दिया था।

धर्मेंद्र की आवाज ने बढ़ाई बेचैनी

आज यानी 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को फिल्म 'इक्कीस' से धर्मेंद्र के किरदार का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। वीडियो में उनका एक वॉइस नोट शामिल था जिसे सुनकर दर्शक भावुक हो उठे थे। पोस्टर रिलीज के तुरंत बाद उनके घर के बाहर एंबुलेंस और बढ़ती हलचल ने प्रशंसकों और करीबियों की चिंता और बढ़ा दी थी।

25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी फिल्म 'इक्कीस'

-मैडॉक फिल्म्स की मूवी 'इक्कीस' आगामी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (अगस्त्य नंदा) के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। मोशन पोस्टर में धर्मेंद्र कहते सुनाई देते हैं- मेरा बड़ा बेटा अरुण...ये हमेशा इक्कीस का ही रहेगा।

-एक अन्य पोस्टर में अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत भी नजर आते हैं। फिल्म मेकर्स ने धर्मेंद्र की भूमिका को इमोशनल पावरहाउस और टाइमलेस लेजेंड द्वारा दूसरी कहानी सुनाने वाला क्षण बताया है।

घर के बाहर बढ़ गई थी गहमागहमी

निधन से ठीक पहले जुहू स्थित धर्मेंद्र के घर के बाहर एंबुलेंस के दिखाई देने के बाद से ही स्थिति को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगी थीं। कुछ विजुअल्स में परिवार के कई सदस्य भी घर पहुंचते दिखे, जिसने बेचैनी और बढ़ा दी थी।

फिल्म जगत में शोक की लहर

धर्मेंद्र के निधन की खबर के साथ ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। 'यमला पगला दीवाना' से लेकर 'शोले' तक, उनके अनगिनत किरदार दर्शकों के दिलों में हमेशा अमर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+