'मेरे पोते ने कितनी बार किया और मेरी एक Kiss पर ही...', शबाना आजमी के साथ लिपलॉक पर धर्मेंद्र ने कही ये बात

Dharmendra: पिछले कुछ दिनों से देशभर में दुर्गा पूजा और नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही थी। लोग पंडालों में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे थे। वहीं आज विजयदशमी है। आज के दिन मांदुर्गा का विसर्जन किया जाएगा। पिछले तीन-चार दिन आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने भी दुर्गा पूजा के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। कई बॉलीवुड सेलेब्स एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और सिंगर कुमार शानू के घर पर आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा में शामिल हुए थे। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मंद्र भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए पूजा पंडाल में पहुंचे थे। हालांकि वहां उन्होंने पैपराजी को एक ऐसी बात बताई जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

कुमार सानू के पूजा पंडाल मं पहुंचे थे धर्मंद्र
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू ने भी दुर्गा पूजा के पंडाल का आयोजन किया था, जहां बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की थी। वहीं हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मंद्र भी वहां पहुंचे चुके थे। दुर्गा मां के दर्शन करने के बाद धर्मंद्र ने मीडिया के सामने कई सारी तस्वीरें भी खिचवाईं और उनसे ढेर सारी बातचीत भी की। वहीं इस खास मौके पर कुमार सानू ने धर्मेंद्र के लिए गाना भी गाया था।

Dharmendra

लिपलॉक सीन पर धर्मेंद्र ने कही ये बात
इस दौरान धर्मेंद्र ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपनी को-एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ अपने लिप किसिंग सीन को लेकर चर्चा की। धर्मेंद्र ने कहा कि मेरे पोते राजवीर देओल ने तो अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दोनों' में इतनी बार किस किया और मेरे एक किस का इतना शोर हो गया। वहीं धर्मेंद्र ने अपने पोते राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म 'दोनों' को लेकर भी ढेर सारी बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर अच्छी फिल्में बनती हैं, तो वह लोगों क दिलों को जरूर छुएगी।

इस फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र
इसके अलावा धर्मेंद्र ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में मीडिया को बताया। उन्होंने कहा- मैं फिलहाल श्रीराम राघवन के साथ एक फिल्म कर रहा हूं जिसका नाम 21 है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी नजर आएंगे। श्रीराम राघवन एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं और वह आप सबके सामने कुछ अच्छा ही पेश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+