अपने बचपन की फोटो पर एक फैन के कमेंट पर बोले धर्मेंद्र, कभी-कभी इंसान बेतुकी बातें कर देता है

मुंबई, मई 11। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें टारगेट करना शुरु कर दिया है। दरअसल, धर्मेंद्र ने अपने बचपन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और बचपन में मिलने वाले पैरेंट्स के प्यार को याद किया। उन्होंने इस फोटों के साथ अपनी कुछ विश (इच्छाएं) बताईं, जिनको लेकर फैंस ने उन्हें टारगेट कर लिया।

धर्मेंद्र ने फोटो के साथ क्या लिखा?

धर्मेंद्र ने फोटो के साथ क्या लिखा?

दरअसल, धर्मेंद्र ने इस फोटो को शेयर करते हुए कहा है कि आज मां की और पिता की वो गोद याद आ गई, जिसमें जन्नत फील होता था। धर्मेंद्र ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, "काश!!! मैं बच्चा ही रहता... मां की गोद से... बाप की बाहों तक... बाप की बाहों से... मां की गोद तक... सफर वो... सफर ए जन्नत था।" फोटो के साथ उन्होंने गुलाब के फूल और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है।

धर्मेंद्र की फोटो पर फैंस का रिएक्शन

धर्मेंद्र की फोटो पर फैंस का रिएक्शन

आपको बता दें कि धर्मेंद्र अपनी इस फोटो में काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर काफी पुरानी है और इसीलिए धुंधली भी है, लेकिन फोटो में फिर भी दिख रहा है कि उनकी आंखें बड़ी-बड़ी दिख रही हैं। धर्मेंद्र ने इस फोटो के साथ जो विश लिखी है उसको लेकर उनके एक फैन ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक फैन ने लिखा है, "यह कोई अच्छी विश नहीं है।"

फैन को धर्मेंद्र ने दिया जवाब

फैन को धर्मेंद्र ने दिया जवाब

धर्मेंद्र ने अपने इस फैन को रिप्लाई करते हुए कहा है, "मैं भी आप सब की तरह कभी खुशी... कभी गम से गुजरा हूं और बन के मिसाल गुजरा हूं। मेहर ए मालिक को मैं हमा सजदा करता हूं, लेकिन फिर भी कभी-कभी कोई ऐसी घड़ी आ जाती है कि जब इंसान बेतुकी कह बैठता है। मैं केवल सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी कृपा हम सभी पर बनी रहे।"

हाल ही अस्पताल में भर्ती हुए थे धर्मेंद्र

हाल ही अस्पताल में भर्ती हुए थे धर्मेंद्र

आपको बता दें कि धर्मेंद्र हाल ही में अपनी नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे थे तो उनकी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें पीठ में दर्द हुआ और उन्हें चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। उन्हें इस महीने की शुरुआत में अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। अस्पताल से निकलने के बाद धर्मेंद्र ने अभिनेता-राजनेता हेमा मालिनी के साथ अपनी शादी की सालगिरह भी मनाई।

ये भी पढ़ें: मुनव्वर फारुकी ने रोमांटिक अंदाज में मनाया गर्लफ्रेंड नाजिला का बर्थडे, तस्वीरें वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+