सोशल यूजर ने धर्मेंद्र से पूछा- पागल तो नहीं हो गए हो? एक्टर ने दिया कमाल का जवाब
सोशल यूजर ने धर्मेंद्र से पूछा- पागल तो नहीं हो गए हो? एक्टर ने दिया कमाल का जवाब
मुंबई, 25 जनवरी: मशहूर एक्टर धर्मेंद्र आजकल अपने फार्म हाउस पर खेतीबाड़ी में ही ज्यादा समय बिताते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर भी वो लगातार सक्रिय रहते हैं और कुछ ना कुछ शेयर या पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर एक पोस्ट की, जिसको लेकर एक यूजर ने उनको ट्रोल करने की कोशिश की। इस यूजर ने उनसे ये तक पूछ लिया कि क्या आप पागल हो गए हैं। धर्मेंद्र ने इस पर ऐसा जवाब दिया जो वायरल हो रहा है।

क्या लिखा धर्मंद्र ने
धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फोटो शेयर करते हुए लिखा, आपको सलाम करता हूं नेताजी। ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पर लुटाए जा। इस पर एक यूजर ने उनको ट्रोल करने की कोशिश की और कमेंट करते हुए उनसे पूछा- आप पागल तो नहीं हो गए ना?

धर्मेंद्र ने दिया ये जवाब
धर्मेंद्र ने खुद के पागल होने को लेकर किए गए इस यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'कोई बात नहीं अंशुमन... पागलपन से ही जिंदगी में इंकलाब आता है।' एक और यूजर ने लिखा, इतनी रात को जागना सेहत के लिए ठीक नहीं है सर। इस पर धर्मेंद्र ने जवाब देते हुए लिखा, नींद के भी अपने ही नखरे होते हैं, कभी-कभी बर्दाश्त करना पड़ता है। धर्मेंद्र का सोशल मीडिया यूजर्स को दिए गए ये जवाब खूब वायरल हो रहे हैं।

कई दशक से फिल्मों में सक्रिय हैं धर्मेंद्र
धर्मेंद्र छह दशक से ज्यादा समय से फिल्म एक्टिंग में सक्रिय हैं। वो 1960 में पहली बार फिल्म में नजर आए थे, इके बाद से लगातार वो काम कर रहे हैं। 86 साल के धर्मेंद्र फिल्मों में हर तरह के रोल कर चुके हैं। पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित धर्मेंद्र ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्म की हैं, जिमने से कई सुपरहिट रहीं। 86 वर्ष की उम्र होने के बावजूद वह आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। धर्मेंद्र जल्द ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications