हेमा से कम सुंदर नहीं सनी देओल की पत्नी, Dharmendra ने क्यों कराई थी चोरी-छुप्पे शादी, किस बात का था डर?
Dharmendra News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को 89 साल की अवस्था में दुनिया को अलविदा कह दिया, अपनी अदाकारी से लोगों को दशकों तक मनोरंजित करने वाले धर्मेंद्र काफी जिंदादिल इंसान थे, वो लोगों के दिलों पर राज किया करते थे। आपको बता दें कि बहुत ही मस्ती से जीवन जीने वाले धर्मेंद्र 6 बच्चों को पिता थे।
चार बच्चे उन्हें पहली पत्नी प्रकाश कौर से और दो बच्चे उन्हें दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से थे। धर्मेंद्र और हेमा दोनों ने पर्दे पर जबरदस्त काम किया है और दोनों के ही बच्चों ने भी फिल्मी दुनिया में धूम मचाई है।

धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल को लॉंन्च करने के लिए 'बेताब' फिल्म बनाई थी लेकिन शो बिजनेस में काम करने वाले इस स्टार ने अपनी बड़ी बहू पूजा देओल को हमेशा मीडिया कि चकाचौंध से दूर रखने की कोशिश की और इस बात का शिद्दत से पालन उनके बेटे सनी देओल ने भी किया और इसी कारण काफी लंबे वक्त तक लोगों को सनी देओल की शादी और पत्नी के बारे में मालूम ही नहीं था।
Dharmendra को डर था कि कहीं फिल्म फ्लॉप ना हो जाए
यहां तक कि सनी देओल कभी भी पब्लिक इवेंट में अपनी पत्नी संग दिखाई नहीं दिए और इसी कारण इंटरनेट पर भी उनकी तस्वीरें काफी कम हैं। कहा जाता है कि सनी की शादी 'बेताब' के रिलीज होने से पहले हो गई थी लेकिन इस बात का खुलासा इसलिए नहीं किया गया था क्योंकि धर्मेंद्र को डर था कि अगर ये बात सामने आई तो कहीं सनी को पब्लिक ठुकरा ना दें क्योंकि 'बेताब' एक रोमांटिक फिल्म थी।
'सनी और पूजा की शादी लंदन में हुई थी' (Dharmendra)
मालूम हो कि फिल्म 'बेताब' एक बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हो चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सनी और पूजा की शादी लंदन में हुई थी और ये अरेंज्ड मैरज थी, हालांकि सनी और पूजा बचपन से एक-दूसरे को जानते थे, पूजा बिजनेस फैमिली से हैं और काफी पढ़ी-लिखी हैं।

'अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बहुत बड़ी फैन' (Dharmendra News)
देखने में वो बेइंतहा खूबसूरत भी हैं लेकिन इसके बावजूद वो फिल्मी चकाचौंध से हमेशा दूर ही रहीं, उनके घर में तीन पीढ़ियां फिल्मों में हैं लेकिन ना तो न्यूज मी़डिया और ना ही सोशल मीडिया में वो नजर आती हैं। इस कपल को दो बेटे हैं, जिनकी परवरिश में पूजा देओल ने अपनी पूरी जिंदगी व्यतीत कर दी है। कहते हैं उन्हें किताबों से बहुत प्रेम हैं और वो उन्हें कविताएं लिखना अच्छा लगता है। पूजा फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बहुत बड़ी फैन हैं।

एक नजर सनी देओल की पत्नी पूजा पर
- पूजा देओल
- जन्म: 1957, इंग्लैंड
- वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं और कभी भी फिल्मों या मीडिया में सक्रिय नहीं रहीं। पूजा देओल इंडस्ट्री में अपनी प्राइवेसी के लिए जानी जाती हैं।
- पति: सनी देओल (अभिनेता, राजनेता)
- बच्चे:करण देओल (अभिनेता), राजवीर देओल (अभिनेता)
- नेट वर्थ (अनुमानित):पूजा देओल की व्यक्तिगत नेट वर्थ सार्वजनिक नहीं है, लेकिन सनी देओल के साथ उनकी संयुक्त फैमिली नेट वर्थ लगभग 350-400 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications