Dharmendra News: धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की 10 मशहूर फिल्में, जिसमें पर्दे पर टूटकर किया रोमांस
Dharmendra: आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की अवस्था में दुनिया को अलविदा कह दिया, उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी पूरी जिंदगी को जिंदादिली से जीने वाले धर्मेंद्र पर्दे पर जितने संजिदा और शानदार एक्टर रहे हैं, असल जिंदगी में वो बहुत ही प्यारे इंसान थे।
फिल्मी पर्दे की हर खूबसूरत अदाकारा संग टूटकर रोमांस करने वाले धर्मेंद्र ने रीयल लाइफ में उस हसीना को अपना हमसफर बनाया जिसको पाने के लिए एक वक्त बॉलीवुड में होड़ मची थी।

जी हां, यहां बात हो रही है हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री हेमामालिनी की, जिन्हें दुनिया 'ड्रीम गर्ल' के नाम से पुकारती हैं। राजकपूर की खोज हेमा मालिनी ने अपने से उम्र में बड़े और चार बच्चों से मोहब्बत की और इश्क की ऐसी दास्ता लिखी जो कि पर्दे पर ही नहीं रीयल लाइफ में अमर हो गई।
45 साल का छूटा साथ, जुदा हो गए धर्मेंद्र-हेमा (Dharmendra)
हालांकि वो धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी थीं लेकिन उन्होंने सबकुछ जानते हुए धर्मेंद्र से मोहब्बत की थी और उनकी उम्र के अंतिम सांस तक शिद्दत से ये रिश्ता उन्होंने बखूबी निभाया। फिल्मी पर्दे से शुरू हुई ये प्रेम कहानी 24 दिसंबर को खत्म हो गई और दो प्यार करने वाले लोगों को आज कुदरत ने हमेशा के लिए जुदा कर दिया।
आइए एक नजर डालते हैं धर्मेंद्र-हेमा की उन 10 आइकॉनिक फ़िल्मों पर एक नजर जिन्होंने इस गोल्डन कपल के रोमांस को दिखाया।
- राजा जानी (1972) - इस फिल्म में धर्मेंद्र-हेमा की एक्टिंग कमाल की थी।
- शराफत (1970)- धर्मेंद्र-हेमा की ये फिल्मी मोहब्बत की एक नई कहानी कहती है।
- तुम हसीन मैं जवान (1970)- हेमा-धर्मेंद्र पर्दे पर कमाल नजर आए थे।
- सीता और गीता (1972)- हेमा-धर्मेद्र की ये फिल्म सदाबहार फिल्मों में से एक है।
- जुगनू (1973)- तेरा पीछा ना.. गाना आज भी लोगों के मन को छू जाता है।
- दोस्त (1974)-इस फिल्म में दोनों कलाकारो का अंदाज लाजवाब था।
- शोले (1975)- वीरू-बसंती का प्रेम आज भी जवां है और हमेशा रहेगा।
- प्रतिज्ञा (1975)- इसमें जट का जो पागलपन दिखा, वो आज तक लोगो के जेहन में जिंदा है।
- द बर्निंग ट्रेन (1980)- ये क्लासिक फिल्मों में से एक है।

भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत (Dharmendra)
पीएम मोदी ने भी धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 'धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक ज़बरदस्त एक्टर थे जिन्होंने अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाई। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।'












Click it and Unblock the Notifications