UP के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले धर्मेंद्र, घर पर हुआ दमदार स्वागत, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Dharmendra Met CM Yogi Adityanath: बॉलीवुड के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र इस समय सुर्खियो में छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। खबर है कि धर्मेंद्र ने सीएम आवास पर जाकर उनसे खुलकर बात की और एकसाथ समय गुजारा। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ओडीओपी की तस्वीर देकर सम्मान भी जताया है। आपको बता दें कि धर्मेंद्र इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' की शूटिंग के लिए लखनऊ में मौजूद हैं। वह आने वाले 10 दिनों तक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही रहने वाले हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले धर्मेंद्र
इस समय सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ धर्मेंद्र की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में धर्मेंद्र मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक दूसरी फोटो में सीएम योगी धर्मेंद्र को ओडीओपी की फोटो देते दिखाई दे रहे हैं। सीएम योगी ने अपने आवास पर धर्मेंद्र का बहुत ही अच्छे तरीके से स्वागत किया और उनको सम्मान भी जताया।

cm yogi

लखनऊ में शूटिंग कर रहे हैं धर्मेंद्र
आपको बता दें कि धर्मेंद्र इस समय लखनऊ में शूटिंग कर रहे हैं। ये पहली बार है जब वह लखनऊ में शूटिंग करने पहुंचे हैं। 87 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग करते हैं। हाल ही में वह बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण चौहर की मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने शबाना आजमी के साथ लिपलॉक किया था जिसकी वजह से वह सुर्खियों में छा गए थे।

फिल्म 'इक्कीस' की ये है कहानी
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगत्स्य नंदा भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+