Dharmendra की हेल्थ पर बड़ा अपडेट, पत्नी हेमा मालिनी करने जा रही हैं ऐसा काम, क्या सच में ठीक हो रहे हैं एक्टर
Dharmendra Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंचे हैं। फिलहाल घर पर ही उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बार-बार एक्टर की जांच के लिए उनके घर पहुंच रही है।
धर्मेंद्र के परिवार वालों ने कही ऐसी बात
वहीं धर्मेंद्र के परिवार वालों की तरफ से बताया जा रहा है कि एक्टर की सेहत में अब पहले से सुधार हो रहा है। वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। वहीं एक्टर के घर के बाहर से पैपराजी भी हटा दिए गए हैं।

मनाया जाएगा धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन
इसी बीच खबर है कि धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी और उनका परिवार दिग्गज अभिनेता का 90वां जन्मदिन मनाने की प्लानिंग कर रहा है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि धर्मेंद्र की तबीयत जस की तस बनी हुई है।
हेमा मालिनी ने किया ऐसा ऐलान
बॉलीवुड हंगामा की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बॉलीवुड के ही-मैन की सेहत अब पहले से काफी बेहतर है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से एक सूत्र ने दावा किया है कि अगर ईश्वर की इच्छा हुई, तो धर्मेंद्र का परिवार आगामी 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन मनाएंगे। इस खास दिन पर धर्मेंद्र और उनकी बेटी ईशा देओल का जन्मदिन एकसाथ मनाया जाएगा।
8 दिसंबर 2025 को 90 साल के हो जाएंगे धर्मेंद्र
जानकारी के अनुसार लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र आगामी 8 दिसंबर 2025 को 90 साल के हो जाएंगे। वहीं एक्टर की बेटी ईशा देओल का गत 2 नवंबर को बर्थडे था लेकिन पिता की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने तब अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं किया था। वह अपने पिता के ठीक होने का इंतजार कर रही थीं।
धर्मेंद्र की हेल्थ में हो रहा है सुधार या फिर है कोई और बात?
-आपको बता दें कि गत 31 अक्टूबर 2025 को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वहीं एक्टर की टीम ने बताया था कि ये भर्ती रूटीन मेडिकल चेकअपकी श्रेणी में थी, लेकिन बाद में उनकी हालत पर निगरानी बढ़ा दी गई थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि धर्मेंद्र को ICU में रखा गया था और बाद में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एक्टर को वेंटिलेटर सपोर्ट पर भेज दिया गया था। हालांकि, परिवार और टीम ने इन वेंटिलेटर की खबरों को खारिज किया था। उनके करीबी सूत्रों ने कहा था कि वेंटिलेटर की खबर गलत थी और धर्मेंद्र को सिर्फ नजर रखकर ऑब्जर्वेशन में रखा गया था।
धर्मेंद्र के परिवार का बयान और अफवाहों पर सफाई
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने स्पष्ट किया था कि एक्ट स्थिर हैं और ऑब्जर्वेशन में हैं। साथ ही एक्टर और उनके परिवार की निजता बनाए रखने की अपील भी की गई थी। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर कहा था कि कुछ रिपोर्ट्स में उनके पिता के बारे में गलत बातें बताई जा रही हैं।
धर्मेंद्र का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
-धर्मेंद्र को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि गत 12 नवंबर 2025 (बुधवार) को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले एक्टर का कई दिनों तक उस हॉस्पटिल में इलाज चला था।
-अस्पताल में रहने के दौरान धर्मेंद्र की झूठी अफवाहें फैलती रहीं जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने गत 11 नवंबर 2025 को सार्वजनिक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि वह जीवित हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
देओल परिवार ने जारी किया ऐसा बयान
-गत 12 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद देओल परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर निजता बनाए रखने का अनुरोध किया था और शुभचिंतकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया था।
-बयान में कहा गया था- धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर ही अपना स्वास्थ्य लाभ जारी रखेंगे। परिवार के बयान में कहा गया है- हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वह आगे कोई भी अटकलबाजी न करें और इस दौरान उनकी और परिवार की निजता का सम्मान करें।
-परिवार ने कहा था- हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications