Dharmendra Funeral: धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं शामिल हुईं 3 बेटियां? मिल गया जवाब

Dharmendra Funeral: सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने पूरे बॉलीवुड को गमगीन कर दिया है। अंतिम संस्कार के दौरान कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन और संजय दत्त जैसे स्टार्स शामिल हैं। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी बेटी ईशा देओल के साथ श्मशान घाट में नजर आई थीं। इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि उनकी बाकी तीनों बेटियां अजीता, विजेता और आहना कहां हैं?

धर्मेंद्र की चार बेटियों में से सिर्फ ईशा देओल ही अंतिम संस्कार में दिखीं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि उनकी बाकी तीनों बेटियां अजीता देओल, विजेता देओल और आहना देओल कहां थीं? धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के दौरान एषा को श्मशान घाट से अपनी मां हेमा के साथ निकलते देखा गया था।

Dharmendra Funeral

Dharmendra Funeral: कहां हैं सुपरस्टार की बाकी बेटियां?

- ईशा अपने पिता के बेहद करीब मानी जाती हैं और अक्सर उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं। ऐसे मौके पर उनकी मौजूदगी स्वाभाविक थी। धर्मेंद्र ने अपने इंटरव्यू में भी कहा था कि वह अपने सभी बच्चों से प्यार करते हैं।

यह भी पढ़ें: Dharmendra: 'मौत का तमाशा ना बने', क्यों धर्मेंद्र को दी गई शांति से विदाई? क्या है इसके पीछे का कारण?

- सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र की बाकी तीनों बेटियां भी अपने परिवार के साथ इस वक्त मुंबई में ही हैं। अंतिम संस्कार के बाद की होने वाली रस्मों में उनका परिवार साथ ही है।

- बताया जा रहा है कि तीनों बेटियां तबीयत खराब होने के बाद से अमेरिका से मुंबई आ गई हैं और लगातार इस मुश्किल वक्त में अपने परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं।

Dharmendra की हैं चार बेटियां

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रभा कौर से उन्हें दो बेटियां अजीता और विजेता हैं, जो हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती आई हैं। दोनों भारत से बाहर अमेरिका में सेटल हैं और फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूरी बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों बेटियां विदेश में रहती हैं, लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड से दूर अपना बिजनेस चलाती हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल सार्वजनिक रूप से शायद ही कभी बड़े कार्यक्रमों में दिखती हैं। साल 2014 में आहना की शादी कपल ने बहुत धूमधाम से की थी। शादी के बाद वह अपने परिवार के साथ सेटल हैं।

यह भी पढ़ें: Dharmendra का वो 'मैजिक' जो आज भी नहीं टूटा! 2004 में He-Man ने किस सीट पर किस दिग्गज को दी थी करारी शिकस्त?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+