सालों बाद चारों भाई-बहनों को साथ देखकर भावुक हुए धर्मेंद्र, वीडियो शेयर कर लिखा- 'बहुत प्यार करता हूं'

सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अहाना देओल को एकसाथ देखकर धर्मेंद्र काफी इमोशनल हो गए। एक्टर की खुशी फूले नहीं समा रही और उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।

Dharmendra Emotional Post: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। भारी संख्या में लोग फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं। लेकिन फिल्म के अलावा कुछ ऐसा भी नजारा देखने को मिला जो कि शायद फैंस ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा।

दरअसल, फिल्म गदर 2 रिलीज होने के तुरंत बाद ईशा देओल ने अपने परिवार के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जिसमें उनके सौतेले भाई सनी देओल और बॉबी देओल भी शामिल हुए थे। इस दौरान पहली बार ईशा और अहाना के साथ सनी देओल और बॉबी देओल ने पहली बार मीडिया के सामने एकसाथ जमकर पोज दिए।

Isha Deol

इस वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए थे। सभी भाई-बहनों को यूं एकसाथ पहली बार देखने का मौका पहली बार मिला था। ऐसे में अब इस पर धर्मेंद्र का रिएक्शन सामने आया है। वो अपने चारों बच्चों को साथ देखकर फूले नहीं समा रहे हैं। अब एक्टर ने चारों बच्चों का वीडियो शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है।

धर्मेंद्र ने अपने पोस्ट में दिल की बात लिखी है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'दोस्तों मैं आप लोगों को 'गदर 2' को इतनी बड़ी फिल्म बनाने के लिए बहुत प्यार करता हूं। एकजुटता बहुत बड़ा आशीर्वाद है।' फिलहाल धर्मेंद्र का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि, इससे पहले जब सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हुई थी। तब हेमा मालिनी और उनका परिवार शादी में शामिल नहीं हुआ था। ऐसे में अफवाहें उड़ने लगी थीं कि ईशा देओल और उनकी मां हेमा मालिनी को शादी में इनवाइट नहीं किया गया। वहीं कुछ ने यह भी दावा किया कि दोनों परिवार के बीच कुछ ठीक नहीं है। हालांकि अब ये वीडियो सबूत है कि सभी भाई-बहन अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+