अस्पताल में भर्ती की अफवाहों को खुद धर्मेंद्र ने किया खारिज, वीडियो शेयर कर कहा- मैं एकदम ठीक हूं

मुंबई, जून 06। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए अपना एक वीडियो जारी किया है और बताया है कि वो एकदम ठीक हैं, अस्पताल में नहीं हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र को लेकर यह अफवाह उड़ रही थी कि उनकी तबियत फिर से खराब हो गई है और वो अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उन्होंने ऐसी सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

धर्मेंद्र ने शेयर किया वीडियो

धर्मेंद्र ने शेयर किया वीडियो

सोमवार को इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए एक वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कहा है, "हेलो फ्रैंड्स, बी पॉजिटिव, बी थिकिंग। मैं एकदम ठीक हूं और स्वस्थ हूं। वैसे भी कुछ न कुछ बातें चलती रहती हैं और अफवाहें उड़ती रहती हैं। वो था ना मेरा गाना (मेरा यह गाना), 'बुरा मत सुनो बुरा मत देखो बुरा मत कहो'। ध्यान रखना, एक-दूसरे से प्यार करना, एक-दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करना। ठीक है? जीवन सुंदर होगा।" धर्मेंद्र ने इस गाने के साथ एक फ्लाइंग किस करते हुए वीडियो को खत्म किया।

वीडियो आने से फैंस हुए खुश

वीडियो आने से फैंस हुए खुश

धर्मेंद्र के इस वीडियो के आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। उनके वीडियो पर फैंस प्यारे-प्यारे कॉमेंट कर रहे हैं। धर्मेद्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "दोस्तों, विद लव टू यू ऑल।" वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने कहा है कि "लव यू टू सर, आप स्वस्थ रहें और मजबूत रहें। एक अन्य यूजर ने कहा है कि थैंक्यू सर फॉर द इंस्पिरेशन सर जी !!!!! वी आर पॉजिटिव !!!!! सर आपकी वजह से हम पॉजिटिव हैं। वीडियो पर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी प्रतिक्रिया दी है।

अफवाहों पर आई थी सनी और बॉबी की प्रतिक्रिया

अफवाहों पर आई थी सनी और बॉबी की प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि धर्मेंद्र से पहले उनके दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने भी अपने पिता को लेकर उड़ रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी। सनी देओल ने पीटीआई से बात करते हुए कहा था, "मेरे पिताजी बिल्कुल एकदम ठीक हैं और अच्छा कर रहे हैं। वहीं बॉबी देओल ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा था कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं और घर पर ही हैं। सनी ने अफवाहों को लेकर कहा था कि यह बहुत दुखद है। आपको बता दें कि धर्मेंद्र पिछले महीने पीठ में दर्द के चलते अस्पताल में दाखिल हुए थे। कुछ दिनों के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र की तबीयत पर बेटे बॉबी देओल का बड़ा खुलासा, कहा- पापा को कुछ नहीं हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+