धर्मेंद्र की तबीयत पर बेटे बॉबी देओल का बड़ा खुलासा, कहा- पापा को कुछ नहीं हुआ

धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबर पर छोटे बेटे बॉबी देओल ने किया बड़ा खुलासा। कहा पापा बिल्कुल ठीक हैं।

मुंबई, 6 जूनः बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर मीडिया में खबरें आ रही हैं कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। वहीं अब इस खबर को लेकर उनके छोटे बेटे बॉबी देओल ने एक बड़ा खुलासा किया है। बॉबी देओल ने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र को कुछ नहीं हुआ है। वह बिल्कुल ठीक हैं। उनकी तबीयत खराब होने की खबर महज एक अफवाह है। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके पापा ठीक हैं और घर पर आराम कर रहे हैं। इतना ही उन्होंने ये भी कहा कि वह रिकवर कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती

कुछ दिनों पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती

आपको बता दें कि इंडिया टुडे से बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा कि पापा ठीक है और उनके फैन्स द्वारा दिए जा रहे प्यार के लिए धन्यवाद। उनकी तबीयत कुछ दिनों पहले खराब हुई थी लेकि अब वह बिल्कुल ठीक हैं। पिछले दिनों धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हुए थे और ये बात तब सामने आई थी जब वह डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए थे। धर्मेंद्र की तबीयत पिछले महीने मई में थोड़ी खराब हो गई थी। दरअसल फिल्म अपने 2 की शूटिंग के वक्त वे घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में ए़डमिट कराया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सेहत की जानकारी अपने फैंस को दी थी।

पसलियों में आ गया था खिंचाव

पसलियों में आ गया था खिंचाव

अभिनेता धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्होंने ज्यादा एक्सरसाइज कर ली थी, जिसकी वजह से उनकी पसलियों में थोड़ा खिंचाव आ गया था। इसके चलते उन्हें कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि अब वे ठीक है और अपने लोनावला वाले फॉर्महाउस पर आराम कर रहे है।

लोनावला के फार्म हाउस में रहते हैं धर्मेंद्र

लोनावला के फार्म हाउस में रहते हैं धर्मेंद्र

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर रहना पसंद करते है और इसलिए वह काफी लंबे समय से लोनावला में अपने फार्म हाउस पर ही रह रहे है। उनका ये फॉर्म हाउस करीब 100 एकड़ में की जमीन पर बना हुआ है और वह यहां ऑर्गेनिक खेती करते है। धर्मेंद्र अपने फार्महाउज की फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

फिल्मों से है बड़ा लगाव

फिल्मों से है बड़ा लगाव

आपको बता दें 86 साल के धर्मेंद्र आज भी फिल्मों में काम करना पसंद करते हैं। धर्मेंद्र बहुत ही जल्द फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। करण जौहर की ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+