धर्मेंद्र की मौत के 18 दिन बाद बॉबी देओल ने किया ऐसा काम, चौंके लोग, वायरल हुई ऐसी फोटो
Dharmendra and Bobby Deol: बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के बाद से देओल परिवार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। लोग देओल परिवार के हर सदस्य की हरकतों का खास ख्याल रख रहे हैं।
धर्मेंद्र की मौत से टूटा देओल परिवार
गत 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र के दुनिया से विदा लेने के बाद 27 नवंबर 2025 को सनी देओल और उनके परिवार ने मुंबई में एक प्रेयर मीट का आयोजन किया था, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई नामी हस्तियों ने शिरकत की थी।

बॉबी देओल की फोटो हुई वायरल
इसी बीच देओल परिवार से जुड़ी एक इमोशनल तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसने फैंस की आंखें नम कर दी हैं। इस फोटो में बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।
-फिलहाल जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें एक तरफ धर्मेंद्र की पुरानी फोटो है जिसमें उन्होंने एक खास शर्ट पहन रखी है और दूसरी तरफ उसी शर्ट में बॉबी देओल कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। पिता और बेटे की इस तस्वीर को एक साथ देख फैंस न सिर्फ चौंक गए हैं बल्कि भावुक भी हो उठे हैं।
फैंस ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार
जैसे ही ये फोटो वायरल हुई, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा है- समय कब निकल गया, पता ही नहीं चला। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- बॉबी को देखकर धर्मेंद्र की याद आ गई। एक और फैन ने लिखा है- बॉबी की उम्र कब इतनी हो गई यकीन ही नहीं होता। हार्ट और नम आंखों वाले इमोजी के साथ फैंस इस तस्वीर को यादों का सबसे खूबसूरत तोहफा बता रहे हैं।
धर्मेंद्र के छोटे बेटे हैं बॉबी देओल
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं- सनी देओल, बॉबी देओल, अजेता देओलऔर विजेता देओल। जहां सनी और बॉबी ने फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, वहीं अजेता और विजेता लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
बॉबी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-आपको बता दें कि बॉबी देओल इन दिनों अपने करियर के सबसे मजबूत दौर में हैं। विलेन के किरदारों में उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। साल 2026 में बॉबी देओल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं जिनमें 'जन नायकन' और YRF की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' शामिल है।
-वहीं पिता धर्मेंद्र की शर्ट पहनकर बॉबी देओल ने ये साबित कर दिया कि यादें कपड़ों से नहीं, जज्बातों से जुड़ी होती हैं। ये तस्वीर सिर्फ एक फोटो नहीं बल्कि बाप-बेटे के रिश्ते की गहराई की सबसे खूबसूरत मिसाल बन चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications