Dharmendra: बेटे सनी देओल की फिल्म 'जाट' देखने पहुंचे धर्मेंद्र, 89 की उम्र में थिएटर के बाहर किया ऐसा काम
Dharmendra Dance Video: बॉलीवुड में गदर मचाने वाले एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' आज यानी 10 अप्रैल 2025 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सनी देओल के फैंस इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'जाट'
फिल्म को लेकर बहुत पहले से ही काफी बज बना हुआ था। वहीं 9 अप्रैल 2025 (बुधवार) की रात को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। वहीं सनी देओल के पिता लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र भी फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे।

धर्मेंद्र का वीडियो हुआ वायरल
इस दौरान धर्मेंद्र अपने बड़े बेटे सनी देओल की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। वह काफी खुश थे और उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक नजर आ रही थी। इस समय सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ढोल की थाप पर जमकर नाचे धर्मेंद्र
आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने जैसे ही थिएटर में एंट्री ली उन्होंने ढोल की थाप सुनी और वो खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए। 89 साल के धर्मेंद्र ने बेटे की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग से पहले जमकर डांस किया। उनकी एनर्जी देखने लायक थी।
89 साल के धर्मेंद्र का डांस देख लोग हुए शॉक्ड
धर्मेंद्र का डांस देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए थे। धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र की उम्र भले ही 89 साल हो गई है लेकिन उनके अंदर का जवान मर्द अभी भी जिंदा है।
धर्मेंद्र के लुक की हो रही है तारीफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो ढोल की थाप के साथ धर्मेंद्र ने जमकर डांस किया और फिर पैपराजी को खूब पोज दिए। धर्मेंद्र काफी फिट और हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक और ब्राउन कलर की शर्ट के साथ मैचिंग ब्लैक पैंट पहने हुए थे। धर्मेंद्र ने कैप से अपना लुक कंप्लीट किया था।
सनी देओल की फिल्म 'जाट' और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'जाट' आज यानी 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रलीज हो गई है। गोपीचंद मलिनेनी इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। 'जाट' का रनटाइम 2 घंटे और 33 मिनट है। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है।
-इस फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सनी देओल का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म में उर्वशी रौतेला का एक आइटम सॉन्ग भी है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
-67 साल के सनी देओल फिल्म 'जाट' के बाद अब 'लाहौर-1947' मूवी में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके वह 'बॉर्डर 2' और 'रामायण: पार्ट 1' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications