धनुष की एक्स वाइफ ऐश्वर्या हुईं कोरोना संक्रमित, पोस्ट कर लिखा- साल 2022 में मुझे ये मिला

मुंबई। एक्टर धनुष की एक्स पत्नी और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी कि वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं। पोस्ट में ऐश्वर्या ने लिखा कि ऐहतियात के तमाम उपायों के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हो गई। एडमिट हूं। प्लीज मास्क लगाए रखें, वैक्सीनेटेड और सुरक्षित रहें। साल 2022 में ये मिला। खैर देखते हैं और क्या-क्या मेरे लिए है इस साल में।

Dhanush ex wife aishwarya rajnikanth corona positive

Recommended Video

    Dhanush की एक्स पत्नी Aishwarya Rajnikant को हुआ कोरोना, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी

    फिल्म निर्माता गीतांजलि सेल्वाराघवन ने ऐश्वर्या के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कमेंट कर उन्होंने लिखा कि "जल्दी ठीक हो जाओ प्यार,"। ऐश्वर्या के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी और लिखा कि वो जल्द से जल्द ठीक हों।

    अभी पिछले महीने ही ऐश्वर्या अपनी टीम के साथ वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाले म्यूजिक वीडियो की तैयारी के लिए हैदराबाद में थीं। प्रेप सेशन की एक झलक बेफिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की थी। "ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने संगीत वीडियो के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हैदराबाद में पीपीएम जोरों पर है।

    बता दें कि हाल ही में ऐश्वर्या और धनुष के अलग होने की खबर ने सभी को चौंका दिया। पिछले दिनों दोनों ने शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला लिया। 17 जनवरी को धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अनाउंसमेंट की थी कि अब वो अलग हो रहे हैं। बता दें कि साल 2004 में धनुष और ऐश्वर्या की शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं लिंगा और यात्रा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+