युजवेंद्र चहल को छोड़ मायके गईं धनश्री वर्मा? मां को गले लगाकर हुईं इमोशनल, क्या है माजरा?

Dhanashree Verma Viral Photo: धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच धनश्री एक पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने तलाक के बीच युजवेंद्र का घर छोड़ मायके में शिफ्ट हो गई हैं।

हाल ही में धनश्री ने अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी मां के कंधे पर सिर रखे हुए नजर आ रही हैं, उनकी आंखें बंद हैं और वह काफी मायूस दिखीं। इन तस्वीरों ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ये संकेत देती हैं कि धनश्री ने अपने पति युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते में कुछ समस्या के चलते मायके आने का फैसला कर लिया।

Dhanashree Verma Viral Photo

ये भी पढ़ें: 'मैं किसी को मेरी छवि बर्बाद नहीं करने दूंगी', Yuzvendra Chahal संग डेटिंग पर RJ Mahvash ने तोड़ी चुप्पी

धनश्री के इस पोस्ट को देख फैंस कमेंट कर चिंता जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, लगता है धनश्री ने अपना ससुराल छोड़ दिया, और वह अपनी मां के साथ रहेंगी। एक ने लिखा, धनश्री काफी परेशान लग रही हैं। खैर धनश्री ने सच में युजवेंद्र का घर छोड़ दिया या ये महज अफवाह है, फिलहाल उन्होंने इस पर कोई बयान नहीं दिया।

धनश्री ने हाल ही में अपने तलाक की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन अफवाहों पर लोगों से यकीन ना करने की अनुरोध किया था। धनश्री ने अपने पोस्ट में लिखा, "पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन रहे हैं। सबसे दुखद बात यह है कि बिना तथ्यों की जांच किए झूठी बातें लिखी जा रही हैं और मुझे बिना चेहरे वाले ट्रोल्स द्वारा नफरत फैलाने के लिए मेरी लोकप्रियता पर हमला किया जा रहा है। मैंने वर्षों से अपनी मेहनत से नाम कमाया है। मेरी चुप्पी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत है।" बतादें कि युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में धनश्री वर्मा से शादी की थी।

ये भी पढ़ें: Dhanashree and Yuzvendra का तलाक कंफर्म? इस बयान ने खोल दी कपल के रिश्ते की पोल, सामने आया सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+