'मैं किसी को मेरी छवि बर्बाद नहीं करने दूंगी', Yuzvendra Chahal संग डेटिंग पर RJ Mahvash ने तोड़ी चुप्पी
RJ Mahvash on Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहों के बीच चहल की एक तस्वीर आरजे महवाश के साथ वायरल हो गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर नए अफवाहों ने जन्म लिया। हालांकि, आरजे महवाश ने इन डेटिंग रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट किया कि वह और युजवेंद्र सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।
आरजे महवाश ने तोड़ी चुप्पी (RJ Mahvash on Yuzvendra Chahal)
आरजे महवाश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि दोनों के बीच कोई रोमांटिक संबंध नहीं हैं और तस्वीर सिर्फ एक दोस्ती और क्रिसमस के मौके पर एक सामान्य सेलिब्रेशन की थी। इस पर उन्होंने फैंस से अपील की कि वे किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करें और उन्हें सही जानकारी दें। दूसरी तरफ चहल और धनश्री की स्थिति को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन दोनों ने इन अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है।

आरजे महवाश का फूटा गुस्सा
आरजे महवाश ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर कोई व्यक्ति विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति के साथ देखा जाता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, बल्कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त भी हो सकते हैं। इसके जरिए वह यह संदेश देने की कोशिश कर रही हैं कि लोगों को दूसरों की निजी जिंदगी और रिश्तों के बारे में झूठी अफवाहें फैलाने से बचना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह सवाल किया कि यह कौन सा साल है? इस सवाल पूछने का उनका मकसद बस इतना था कि लोगों की सोच अभी भी काफी पुराने हैं।
'मैं किसी को मेरी छवि बर्बाद नहीं करने दूंगी'
आरजे ने आगे लिखा कि मुझे माफ करें, यह कौन सा साल है और आप सभी कितने लोगों को डेट कर रहे हैं? मैं 2-3 दिनों से धैर्य रख रही हूं, लेकिन मैं किसी भी पीआर टीम को मेरी छवि बर्बाद नहीं करने दूंगी या फिर वे मेरा नाम घसीटने की कोशिश भी न करें। लोगों को कठिन समय के दौरान अपने दोस्तों और परिवार के साथ शांति से रहने दें। आरजे के इस बयान के बाद साफ है कि चहल और वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications