Dhanashree and Yuzvendra का तलाक कंफर्म? इस बयान ने खोल दी कपल के रिश्ते की पोल, सामने आया सच
Dhanashree and Yuzvendra: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों तलाक की खबर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई इस कपल को लेकर ही चर्चा कर रहा है।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का रिश्ता
हालांकि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने कुछ ऐसे स्टेटमेंट जारी किए हैं जो इस ओर इशारा कर रही हैं कि कपल सच में तलाक लेकर अपनी राहें अलग करने जा रहा है। वहीं युजवेंद्र चहल के साथ तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा का नाम कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ जोड़ा जा रहा था।

धनश्री वर्मा पर लगा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
वहीं इसके बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम भी आरजे महवश के साथ जोड़ा गया, जिसके बाद युजवेंद्र ने भी इस रिश्ते को लेकर सफाई दी है। सबसे पहले धनश्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी की थी। इसके जरिए धनश्री ने इनडायरेक्टली अपने ऊपर लग रहे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों को सिरे से खारिज किया था।
'मैंने बहुत मेहनत से अपना नाम बनाया है'
धनश्री वर्मा ने साफ कहा था कि उन्होंने बहुत मेहनत से अपना नाम बनाया है और कुछ लोग उसे मिट्टी में मिलाना चाहते हैं। धनश्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- पिछले कुछ दिन मेरे परिवार और मेरे लिए बहुत मुश्किल रहे हैं। जो बात सच में परेशान करने वाली है, वो है बेसेलेस राइटिंग्स, फैक्ट चेक से रहित और नफरत फैलाने वाले फेसलेस ट्रोल हैं, जिन्होंने मेरे कैरेक्टर को खराब किया है।
'मेरी खामोशी कमजोरी की निशानी नहीं ताकत है'
धनश्री ने लिखा था- मैंने अपना नाम और ईमानदारी बनाने के लिए सालों तक कड़ी मेहनत की है। मेरी खामोशी कमजोरी की निशानी नहीं ताकत है। मैं अफवाहों पर कोई सफाई नहीं देना चाहती हूं। उन्होंने आगे लिखा था- नेगेटिविटी ऑनलाइन आसानी से फैलती है, दूसरों की सक्सेस के लिए हिम्मत और करुणा की जरूरत होती है। मैं अपनी सच्चाई पर ध्यान देना चाहती हूं और अपनी वैल्यूज पर कायम रहते हुए आगे बढ़ना चुनती हूं।
युजवेंद्र चहल ने किया था रिएक्ट
-वहीं युजवेंद्र चहल ने भी एक स्टेटमेंट जारी करते हुए चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी थी। युजवेंद्र चहल ने शोल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने एक बेटे होने, एक भाई होने और एक दोस्त होने का जिक्र किया था। हालांकि इस दौरान क्रिकेटर ने अपने पति होने के बारे में कोई बात नहीं की थी।
-युजवेंद्र चहल ने अपनी पोस्ट में ये भी कहा था कि उनके बारे में चल रही अफवाहें सच हो भी सकती हैं और नहीं भी। युजवेंद्र चहल ने लिखा था- मैं अपने सभी फैंस का उनके अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं, जिनके बिना मैं यहां तक नहीं आ पाता। लेकिन ये जर्नी अभी खत्म होने से बहुत दूर है क्योंकि मेरे देश, मेरी टीम और मेरे फैंस के लिए अभी भी कई अविश्वसनीय ओवर देने बाकी हैं।
-युजवेंद्र चहल ने आगे लिखा था- मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है, मैं एक बेटा, एक भाई और एक दोस्त भी हूं। मैं हाल की घटनाओं, खासकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में जिज्ञासा को समझता हूं। मैंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट देखी हैं जिनमें ऐसे मामलों पर अटकलें लगाई जा रही हैं जो सच हो भी सकती हैं और नहीं भी। एक बेटे, एक भाई और एक दोस्त के तौर पर, मैं विनम्रतापूर्वक सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे इन अटकलों में शामिल न हों, क्योंकि उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख पहुंचाया है।
-युजवेंद्र चहल ने पोस्ट के आखिर में लिखा था- मेरे पारिवारिक मूल्यों ने मुझे सिखाया है कि हमेशा सबके लिए अच्छा चाहूं, शॉर्टकट अपनाने के बजाय डेडीकेशन और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करने की कोशिश करूं और मैं इन वैल्यूज को लेकर कमिटेड हूं। आशीर्वाद के साथ, मैं हमेशा आपका प्यार और सपोर्ट पाने की कोशिश करूंगा, हमदर्दी नहीं, लव ऑल।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते की पोल
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के ये सभी स्टेटमेंट्स उनके तलाक की तरफ ही इशारा कर रहे हैं। दोनों में से किसी ने भी अपने बयान में साफ तौर पर ये नहीं कहा है कि वह खुश हैं और तलाक नहीं ले रहे हैं बल्कि कपल ने कई बातें घुमाकर लिखी हैं जो कि दोनों के अलग होने की सच्चाई को उजागर तरती नजर आ रही है और ऐसे में दोनों के रिश्ते की पोल भी खुलती दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications