'धनश्री वर्मा चोर है, वो तो दूसरे के पैसे से....', चहल से 4.75 करोड़ की एलिमनी लेने से भड़के लोग, किया ऐसा हाल
Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में गत 20 मार्च 2025 को इस मामले में फैसला सुनाया गया है और दोनों का तलाक कंफर्म कर दिया गया है।
धनश्री वर्मा को मिली इतनी एलिमनी
वहीं खबर है कि धनश्री वर्मा को एक्स पति युजवेंद्र चहल की तरफ से 4.75 करोड़ रुपये बतौर एलिमनी मिलेगी। इस एलिमनी की बात सामने आने के बाद से धनश्री को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

धनश्री वर्मा का नया म्यूजिक वीडियो
आपको बता दें कि तलाक की खबर के कंफर्म होते ही कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए म्यूजिक वीडियो की झलक पोस्ट की थी। इस पोस्ट के शेयर होने के तुरंत बाद लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया था।
धनश्री की एलिमनी से भड़क गए हैं लोग
-जानकारी के अनुसार लोग धनश्री वर्मा के 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी लेने पर नाराज हो गए हैं। लोग धनश्री के एलिमनी लेने के बात से ही भड़क गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर धनश्री की जमकर आलोचना कर रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैम आपके अकाउंट में 4.75 करोड़ रुपए क्रेडिट हो गए क्या? वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- गैरों के पैसों से वीडियो शूट कराते देखा आपको। आप ती कुछ भी कर सकती हो। एक और शख्स ने लिखा है- आपदा को अवसर में बदल दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- अगर दहेज मांगना अपराध है, तो एलिमनी लेना भी अपराध है।
-एक यूजर ने धनश्री वर्मा से पूछा है कि क्या उनमें कोई आत्म-सम्मान नहीं है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- मुझे नहीं पता कि उन्हें धोखा मिला है या नहीं, लेकिन अगर मिला है, तो धोखा मिलने के बाद भी वह एलिमनी की इतनी बड़ी रकम क्यों ले रही हैं? वह उनके पैसों से कैसे जी सकती हैं? क्या उनमें कोई आत्म-सम्मान नहीं बचा है? कुछ लोग तो धनश्री को चोरनी भी कह रहे हैं।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक
-पहले खबर आई थी कि युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपये देने पर सहमति जताई है। सहमति की शर्तों के मुताबिक, युजवेंद्र चहल अपनी एक्स पत्नी को 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी देने के लिए सहमत हुए थे।
-आपको बता दें कि इसमें से 2.37 करोड़ रुपये धनश्री को पहले ही दिए जा चुके हैं। बाकी रकम का भुगतान न किए जाने को फैमिली कोर्ट ने गैर-अनुपालन माना है।












Click it and Unblock the Notifications