'हर रोज पत्नी की बेइज्जती...', विक्की जैन को देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया 'टॉक्सिक', अंकिता लोखंडे को दी सलाह

Devoleena Bhattacharjee On Vicky Jain: बिग-बॉस 17 सीजन में सभी कंटेस्टेंट्स बेहतरीन गेम खेल रहे हैं। शो में सबसे ज्यादा अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच तकरार देखने को मिल रहा है। शो की शुरूआत से ही दोनों आए दिन झगड़ते रहते हैं। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर कपल को खूब ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अब टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया।

शो में अक्सर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक दूसरे पर भड़ास निकालते हुए नजर आते हैं। कभी अंकिता उन्हें अपनी गलती बताती हैं तो कभी विक्की जैन सबके सामने अपनी पत्नी का मजाक उड़ाते हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों शो में आकर ये भूल चुके हैं कि वह रियल में पति-पत्नी हैं। दोनों एक दूसरे को कभी भी कुछ भी कह देते हैं।

Devoleena Bhattacharjee

अंकिता और विक्की के रिश्ते पर देवोलीना ने सवाल उठाया है। साथ ही एक्ट्रेस विक्की जैन पर अपनी भड़ास निकाली। एक्ट्रेस ने हाल ही में ट्वीट कर लिखा, 'विक्की भैया के अंदर का अहंकार कहीं उनके पतन की वजह न बन जाए। हालांकि बिग बॉस ने इतना सिर चढ़ाया है तो तान के तो चलेंगे ही। लेकिन जिस तरह से वो अंकिता लोखंडे के साथ बर्ताव कर रहे हैं।'

देवोलीना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'जबसे ये दोनों इस गेम शो में आए हैं, उनकी निजी जिंदगी पब्लिक हो चुकी है। कम शब्दों में अपनी सेल्फिश इंडिविजुएलिटी प्रूव करने के चक्कर में विक्की भैया अपनी पर्सनल लाइफ की एक तरह से बैंड बजा रहे हैं। मुझे अंकिता लोखंडे के लिए बुरा लग रहा है'। अब देवोलीना भट्टाचार्जी के पोस्ट पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। लोग विक्की जैन को उनके बिहेवियर के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+