देवोलीना भट्टाचार्जी के दोस्त की अमेरिका में गोली मारकर की गई हत्या, एक्ट्रेस ने पीएम मोदी से मांगी मदद
Devoleena Bhattacharjee Friend: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देवोलीना भट्टाचीर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने दोस्त को न्याया दिलाने के लिए गुहार लगाई है। खबर है कि एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि उनके दोस्त अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
देवोलीना भट्टाचार्जी के दोस्त की हुई हत्या
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया है कि उनके दोस्त को अमेरिका में मारने की घटना गत 27 फरवरी 2024 की शाम को घटी थी। देवोलीना ने अपने पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी टैग किया है। उन्होंने उनसे दोस्त के पार्थिव शरीर को इंडिया वापस लाने में मदद करने की गुहार लगाई है।

देवोलीना ने पोस्ट लिखकर कही ये बात
देवोलीना भट्टाचार्जी ने ये भी बताया है कि उनके दोस्त अमरनाथ अमेरिका में अकेले ही थे और उनके पैरेंट्स की पहले ही मौत हो चुकी है। देवोलीना ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है और मदद मांगी है।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने पीएम मोदी से मांगी मदद
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मेरे दोस्त अमरनाथ घोष की गत 27 फरवरी 2024 शाम को अमेरिका के सेंट लुइस अकादमी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह परिवार में इकलौता था। उसकी मां की तीन साल पहले मौत हो गई थी और पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। लेकिन आरोपियों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। उसके कुछ दोस्तों के अलावा उसके परिवार में कोई नहीं बचा है, जो उसके लिए लड़ सके। वह कोलकाता का रहने वाला था।
देवोलीना ने भारतीय दूतावास से लगाई गुहार
देवोलीना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- वह कमाल का डांसर था और अमेरिका में पीएचडी कर रहा था। वह शाम को वॉक पर निकला था कि अचानक एक अज्ञात शख्स ने उसे गोली मार दी। अमेरिका में कुछ दोस्त डेड बॉडी लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई अपडेट नहीं है। भारतीय दूतावास, प्लीज देखें। कम से कम हमें उसकी हत्या का कारण पता होना चाहिए।'
अमेरिका में बढ़ रहे है हत्या के मामले
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों और छात्रों पर लगातार हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। इसी साल फरवरी में वाशिंगटन में एक होटल के बाहर भारतीय मूल के एक शख्स की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से चर्चा में आई थीं। बाद में वह 'बिग बॉस' में भी नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications