दर्शकों ने 'देवरा' को बताया एक्शन पैक्ड फिल्म, रिएक्शन देख जूनियर NTR ने कही ये बात

Devara Twitter Review: जूनियर NTR की फिल्म देवरा को देखने के लिए दर्शक बेताब थे। फिल्म के ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त बज़ बना हुआ था। अब फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स छाए हुए हैं।

सोशल मीडिया साइट X (ट्वीटर) पर यूजर्स ने फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। दर्शकों के फिल्म के एक्शन की भी तारीफ हो रही है। साथ ही लोग सैफ अली खान की भी तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में वो विलन के किरदार में हैं। इसके साथ ही जूनियर NTR ने भी दर्शकों को शुक्रिया कहा है।

Jr NTR tweet

मैं बहुत कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं- जूनियर NTR
जूनियर NTR ने अपने ट्वीट में लिखा, जिस दिन का मैं इंतज़ार कर रहा था। आख़िरकार वो दिन आ ही गया। आप लोगों के रिएक्शन को देख मैं बहुत कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। देवरा को इंगेजिंग और इमोशनल बनाने के लिए कोरताला सिवा गारू का धन्यवाद। मेरे भाई अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूज़िक और बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म की इस दुनिया को जीवंत बना दिया। मेरे प्रशंसकों के लिए, देवरा के लिए आपके जश्न को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं आपके प्यार का सदैव ऋणी। ख़ुशी है कि आप इसका उतना ही आनंद ले रहे हैं, जितना मैंने लिया। मैं वादा करता हूं कि मैं आप सभी को इसी तरह से एंटरटेन करता रहूंगा।

फैंस ने किया रिएक्ट
वहीं, एक यूज़र ने ट्वीट में लिखा, मैंने जूनियर NTR की देवरा का सुबह का शो देखा। देवरा एक्शन पैक्ड फिल्म है। जो मजेदार एंटरटेनमेंट भी देती है। फिल्म में जूनियर एनटीआर ने कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन दिए हैं।

ये भी पढ़ें- 'देवरा' के ओपनिंग डे कलेक्शन से जूनियर NTR काटेंगे गदर, कलेक्शन रिपोर्ट

कोरताला सिवा ने किया डायरेक्ट
बता दें, देवरा में जूनियर NTR डबल रोल में हैं। फिल्म में उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर हैं। इस फिल्म से वो अपना तेलुगु डेब्यू कर रही हैं। इसमें वहीं, सैफ अली खान फिल्म में विलेन के रोल में नज़र आएंगे। इनके अलावा फिल्म में श्रुति मराथे, प्रकाश राज और श्रीकांत जैसे एक्टर्स भी हैं। देवारा का म्यूज़िक जवान फेम कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। फिल्म को कोरताला सिवा ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+