'देवरा' के ओपनिंग डे कलेक्शन से जूनियर NTR काटेंगे गदर, कलेक्शन रिपोर्ट

Devara Opening Day Box Office Prediction: जूनियर NTR की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवरा: पार्ट 1 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। ट्रेलर की रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ था।

इसका असर फिल्म एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिला।सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों के अच्छे कमेंट्स मिल रहे हैं। ऐसे में ट्रेड्स को अब फिल्म की ओपनिंग से भी काफी उम्मीद बनी हुई है। फिल्म के ओपनिंग डे की प्रिडिक्शन रिपोर्ट भी सामने आ रही है।

Jr NTR devara

एडवांस में बंपर टिकट हुए बुक
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि देवरा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ (ग्रॉस) रुपए का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो प्रभास के बाद जूनियर NTR दूसरे तेलुगु एक्टर होंगे। जिनकी फिल्म इतनी बड़ी ओपनिंग लेगी। एडवांस बुकिंग में देवरा की करीब 13 लाख टिकट बुक हुए हैं।

तेलुगु मार्केट में फिल्म का क्रेज़
कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में करी ट्रैक वेबसाइट Sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया फिल्म भारत में करीब 85-90 करोड़ (ग्रॉस) रुपए का कलेक्शन कर सकती है। जूनियर NTR मूलत: तेलुगु एक्टर हैं। ऐसा में उनकी फिल्मों का क्रेज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मार्केट में जबरदस्त रहता है। ट्रेड रिपोर्ट में बताया गया कि देवरा इस मार्केट से करीब 65-70 करोड़ रुपए की कमाई की उम्मीद है।

कोरताला सिवा ने डायरेक्ट की फिल्म
देवरा में जूनियर NTR डबल रोल में भी दिखाई देंगे। फिल्म में उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर हैं। इस फिल्म से वो अपना तेलुगु डेब्यू कर रही हैं। इसमें वहीं, सैफ अली खान फिल्म में विलेन के रोल में नज़र आएंगे। इनके अलावा फिल्म में श्रुति मराथे, प्रकाश राज और श्रीकांत जैसे एक्टर्स भी हैं। देवारा का म्यूज़िक जवान फेम कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। फिल्म को कोरताला सिवा ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+