Devara Review: जूनियर एनटीआर के फैंस एक बार जरूर देखें ये फिल्म, दिल और दिमाग पर असर करेगी 'देवरा'
फिल्म- देवरा पार्ट 1
स्टारकास्ट- जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान
डायरेक्टर- कोरातला सिवा
स्टार- ****
Devara Review: साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर ने फिल्म 'देवरा' से एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपना दबदबा कायब रखने की पूरी कोशिश की है। उनके दमदार डायलॉग्स ने लोगों के दिलों दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ दी है।
जूनियर एनटीआर को मिल रहा है लोगों का प्यार
'देवरा' यानी जूनियर एनटीआर ने एक बार फिर दर्शकों से अपने लिए प्यार मांगा है और मेकर्स को उम्मीद है कि उन्हें ये प्यार जरूर मिलेगा। ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर के बाद जूनियर एनटीआर ने वापसी की है और ये वापसी काफी जोरदार साबित हो रही है।

फिल्म 'देवरा पार्ट 1' हुई रिलीज
आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' आज यानी 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म मूल रूप से एक तेलुगू फिल्म है जिसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है। ये फिल्म जबरदस्त है और साउथ में ये फिल्म बवाल काटेगी।
फिल्म की कहानी
-फिल्म की कहानी समंदर किनारे बसे चार गांवों की है जहां के लोग स्मगलरों के लिए समंदर से उनका माल निकालते हैं। इन्हीं में से एक है देवरा यानि जूनियर एनटीआर और भैरा यानि सैफ अली खान, लेकिन जब देवरा को ये पता चलता है कि इस सामान में अवैध हथियार हैं तो वो सबको ये काम करने से रोकता है और समंदर का रक्षक बन जाता है।
-हालांकि भैरा को तो ये काम करना है और फिर शुरू होती है एक बड़ी जंग। इसी जंग को देखने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना पड़ेगा। आपको बता दें कि अभी ये पार्ट 1 ही है, आगे की कहानी अगले पार्ट में दिखाई जाएगी।
कैसी है फिल्म 'देवरा'
-फिल्म एक मसाला मूवी एंटरटेनर है। जूनियर एनटीआर के फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आएगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। अंडरवॉटर सीक्वेंस काफी अच्छे लगते हैं। फर्स्ट हाफ मजेदार है लेकिन उसमें कहानी कुछ आगे नहीं बढ़ती है।
-इसके अलावा फिल्म की कहानी जानी पहचानी सी भी लगती है लेकिन सेकेंड हाफ में ये शिकायत दूर होती है। कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं।
-2 घंटे 45 मिनट की ये फिल्म आपको बोर नहीं होने देती है। जूनियर एनटीआर स्क्रीन पर आते ही छा जाते हैं। जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के लड़ाई वाले सीन कमाल के हैं। इस फिल्म को एक बार तो आरामा से देखा जा सकता है।
फिल्म की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग
-फिल्म में जूनियर एनटीआर छाए हुए हैं। उनका एक्शन जबरदस्त है। उन्होंने जानदार एक्टिंग की है। वह आंखों से ही कई सारी बातें कह जाते हैं। लोगों को उनका ये अवतार काफी पसंद आ रहा है।
-फिल्म में सैफ अली खान अच्छे लग रहे हैं, लेकिन उनका गेटअप काफी कॉमन है। वहीं प्रकाश राज का काम अच्छा है। जाह्नवी कपूर को काफी कम स्क्रीन स्पेस दिया गया है लेकिन जितना दिया गया उसमें वो अच्छी लगती हैं।
डायरेक्शन और म्यूजिक
कोरातला सिवा फिल्म के डायरेक्टर होने के साथ साथ स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। फिल्म के फर्स्ट हाफ में उन्हें कहानी थोड़ा और तेजी से आगे बढ़ानी चाहिए थी लेकिन ये कसर वो सेकेंड हाफ में पूरी कर देते हैं। फिल्म का म्यूजिक भी काफी अच्छा है। कुल मिलाकर ये फिल्म एक बार देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications