जूनियर एनटीआर की 'देवरा' अब ओटीटी पर मचाएगी धूम, जानें कब और कहां रिलीज होगी ये फिल्म

Devara Part 1 OTT Release Date: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की है।

'देवरा: पार्ट 1' ओटीटी पर होगी रिलीज
जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' अगर आप थिएटर्स में देखने से चूक गए हैं तो अब आप घर बैठकर इसका मजा ले सकते हैं। ये फिल्म गत 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

Devara Part 1 OTT Release Date

8 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। हालांकि बाद में इसकी कमाई का ग्राफ गिरता चला गया था। इस बीच, 'देवरा' अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। आपको बता दें कि 'देवरा: पार्ट 1' आगामी 8 नवंबर 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सभी भाषाओं में फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं। ऐसे में ये फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम में देखी जा सकेगी।

'देवरा: पार्ट 1' का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'देवरा: पार्ट 1' काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने इसने सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 74 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बंपर ओपनिंग भी की थी। मेकर्स को ऐसा लगने लगा था कि ये फिल्म सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी। हालांकि दूसरे ही दिन से फिल्म की कमाई में गिरावट आती चली गई।

जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड डेब्यू
जानकारी के अनुसार फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कारोबार नहीं किया है। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 343 करोड़ रुपये है जो कि उम्मीद से काफी कम है। फिल्म 'आरआरआर' के बाद ये जूनियर एनटीआर की पहली सोली रिलीज थी। हालांकि लोगों ने फिल्म में जूनियर एनटीआर के एक्टिंग की तारीफ की है। खबर है कि जूनियर एनटीआर अब ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के साथ 'वॉर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+