Devara Box Office Day 3: तीन दिनों में देवारा ने किया 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन, अब तक कितने कमाए?
Devara Box Office Collection day 3: ब्लॉकबस्टर आरआरआर के बाद जूनियर एनटीआर की शानदार फिल्म देवरा: पार्ट 1, ग्रॉस बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने टिकट काउंटरों पर जूनियर एनटीआर की पॉपुलैरिटी को साबित कर दिया है और अब ये भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के रास्ते पर है।
इस बेहतरीन एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 82.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 38.2 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 40.3 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 161 करोड़ रुपये कमाए।

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के तेलुगु शो ने 128.45 करोड़ रुपये कमाए, उसके बाद हिंदी (27.5 करोड़ रुपये) और तमिल शो (3.1 करोड़ रुपये) का स्थान रहा। दूसरी ओर, देवरा के कन्नड़ और मलयालम वर्जन ने कुल 1.05 करोड़ रुपये और 0.9 करोड़ रुपये कमाए। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने रविवार को अपने तेलुगु शो में कुल 65.35 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हासिल की, जबकि इसके हिंदी शो में कुल 28.62 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी।
फिल्म के तमिल शो में कुल 32.38 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी और कन्नड़ शो में कुल 31.55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। फिल्म के हिंदी बॉक्स ऑफिस व्यवसाय पर टिप्पणी करते हुए फिल्म समीक्षक और व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने कहा, "अगर 'देवरा' सोमवार और मंगलवार (दोनों कार्य दिवस) को अपनी इसी स्पीड को बनाए रखती है, तो यह हिंदी वर्जन में भी शानदार कमाई कर सकती है।
उन्होंने कहा कि फिल्म को 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिल सकता है और ये काफी अच्छा परफॉर्म कर सकती है। कोराटाला शिवा के निर्देशन में बनी देवरा: पार्ट 1 एक ऐसी कहानी पर आधारित है, जिसमें विश्वासघात और बदले की भावना दिखाई गई है। फिल्म में जूनियर एनटीआर ने देवरा और वरदा के रूप में डबल रोल किया है। वहीं सैफ अली खान भैरा की भूमिका में हैंं।
फिल्म में जान्हवी कपूर, प्रकाश राज, श्रीकांत मेका और अन्य भी हैं। फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम और बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर ने बनाया है। 27 सितंबर को फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications