Devara Box Office Collection Day 1: जूनियर एनटीआर की फिल्म ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन कितना रहा कलेक्शन?
Devara Box Office Collection Day 1: 27 सितंबर को, मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर 'देवरा-पार्ट 1' ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचा दी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। कोराटाला शिवा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म है। इसमें एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ एक्टिंग करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं सैफ अली खान इसमें विलेन के रोल में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटमेंड दिखी।
बताते चलें कि फिल्म की धुंआधार एडवांस बुकिंग ने पहले ही ये साबित कर दिया था कि कमाई के मामले में ये स्त्री 2 को भी पीछे छोड़ने वाली है। सिनेमाघरों में जैसे ही फिल्म ने दस्तक दी, सभी लोग फिल्म को देखने के लिए थिएटर में उमड़ पड़े। फिल्म की ओपनिंग की बात करें तो इसने बंपर ओपनिंग की है।

फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार सभी लैंग्वेज में 77 करोड़ की शानदार कमाई इस फिल्म ने की है। इसमें फिल्म के तेलुगू वर्जन ने 68.9 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी में फिल्म ने 7 करोड़ और कन्नड़ में इसने .3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
वहीं तमिल में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 0.8 करोड़ और मलयालम में 0.3 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है। हालांकि इन आंकडों के मुताबिक पता चलता है कि ये नंबर्स बदल भीसकते हैं। देवरा की कहानी की बात करें तो ये फिल्म एक समुदाय पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जूनियर एनटीआर ने फिल्म में पिता और बेटे का डबल रोल प्ले किया है। सैफ अली खान फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं। जब जाह्नवी कपूर फिल्म में थंगम के किरदार में हैं।












Click it and Unblock the Notifications