Delhi Chunav 2025: बॉलीवुड के ये सितारे दिल्ली में डालते हैं वोट, इस बार किस सरकार को दिलाएंगे जीत?
Delhi Chunav 2025: दिल्ली में आज यानी 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं 8 फरवरी को इस चुनाव के नतीजे भी सामने आने हैं। भारत की राजधानी में इस बार किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला आज जनता के हाथ में है। वहीं बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे भी दिल्ली में अपना वोट डालेंगे।
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे बड़े सितारे हैं जिनकी जन्मभूमि दिल्ली है और वह मुंबई में रहते हैं। हालांकि हर विधानसभा चुनाव में वह सितारे हमेशा वोट डालने के लिए दिल्ली जरूर आते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन है।

ये भी पढ़ें: Sidharth-Kiara शादी के बाद देने वाले हैं फैंस को गुड न्यूज, जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के रहने वाले हैं। वह अक्सर मुंबई से अपने घर दिल्ली आते रहते हैं। यहां तक कि चुनाव में वोट डालने के लिए भी वह अपने शहर जरूर आते हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वोट दिया था।
तापसी पन्नू
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पंजाबी परिवार से हैं और वह दिल्ली की रहने वाली हैं। हालांकि एक्टिंग में पैर जमाने के लिए वह कई सालों से मुंबई रह रही हैं। हालांकि जब वोट डालने की बात आती है तो एक्ट्रेस हमेशा दिल्ली आती हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग करती हैं।
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पिछली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए वोट डाला था। वहीं वह लोकसभा चुनाव में भी वोट डालने के लिए दिल्ली आई थी।
श्वेता त्रिपाठी
मिर्जापुर एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी दिल्ली की रहने वाली हैं। हालांकि बीते कुछ सालों से वह मुंबई रह रही हैं। एक्ट्रेस हर बार दिल्ली में मतदान करने आती हैं।
इसके अलावा इस लिस्ट में कई अन्य सितारे भी हैं जो दिल्ली के रहने वाले हैं। इस लिस्ट में हुमा कुरेशी, यारियां स्टार हिमांश कोहली, पंजाबी सिंगर दिलबाग सिंह, अजय देवगन, शबाना आजमी, कुनाल कपूर और भूमिका चावला जैसे सितारे शामिल हैं। उम्मीद है कि इस बार भी ये सितारे दिल्ली चुनाव के लिए वोट डालने जरूर आएंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव इस बार एक ही पड़ाव में हो रहा है। इसमें जीत हासिल करने के लिए किसी भी पार्टी को 36 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। इस वक्त दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में देखना होगा कि इस बार जनता फिर से आप को ही चुनेगी या फिर भाजपा और कांग्रेस को फिर से मौका देगी। इसका फैसला 8 फरवरी को होगा।
ये भी पढ़ें: Sidharth-Kiara: शादी के बाद पहली दिवाली पर पत्नी कियारा पर प्यार लुटाते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा, देखें तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications