Sidharth-Kiara: शादी के बाद पहली दिवाली पर पत्नी कियारा पर प्यार लुटाते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा, देखें तस्वीर
Diwali 2023: हर साल की तरह इस बार भी देशभर में दिवाली की धूम देखने को मिली। आम लोगों से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारों ने भी दिवाली अच्छे से सेलिब्रेट की। इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शादी कर अपना हमसफर चुना ऐसे में उनके लिए ये दिवाली काफी स्पेशल रही। इस लिस्ट में लव बर्ड्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम शामिल हैं। जिन्होंने अपने परिवार के साथ शादी के बाद पहली दिवाली का जश्न मनाया।
बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिवाली का जश्न दिल्ली पहुंचे थे और एक्टेस ने अपने ससुराल वालों के साथ सेलिब्रेट की। इस खास मौके की तस्वीर एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान एक्टर अपनी पत्नी कियारा के साथ लाइट में पोज देते हुए रोमांटिक नजर आए।

फोटो में लव बर्ड्स ने व्हाइट कलर के आउटफिट कैरी किया है जिसे देख फैंस काफी इंप्रेस हो गए। वहीं तस्वीर में कियारा सिद्धार्थ की बाहों में लिपटी हुई नजर आईं। इसके अलावा दोनों के चारों तरफ लाइट से सजावट हो रखी थी। जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है शादी के बाद कपल ने अपनी पहली दिवाली काफी धूमधाम से सेलिब्रेट की।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जितनी ज्यादा शानदार ये तस्वीर है उससे कई ज्यादा इसका कैप्शन है। एक्टर ने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'मेरा प्यार अपनी रौशनी के साथ।' फिलहाल कपल की ये रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और उनके तमाम फैंस कमेंट कर इस पर प्यार बरसा रहे हैं।
बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एकसाथ फिल्म शेरशाह में नजर आए थे। इसके बाद से दोनों के रिश्ते की अफवाहें उड़ने लगी थी। लेकिन इसके बावजूद कपल ने अपना रिश्ता कभी पब्लिक नहीं किया और इस साल 7 फरवरी 2023 को शादी रचाई। जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। कपल की शादी की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications