Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sidharth-Kiara शादी के बाद देने वाले हैं फैंस को गुड न्यूज, जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस

बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद काम पर वापसी कर ली है। अब वह जल्द ही अपने फैंस को एक खुशखबरी देने वाले हैं।

Sidharth-Kiara Upcoming Movie: बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लगातार चर्चा में हैं। 7 फरवरी को शादी करने के बाद कपल अब अपने काम पर वापस लौट चुका है। अब इसके बाद सिद्धार्थ और कियारा अपने फैंस को एक गुड न्यूज देने वाले हैं। अब इस खबर को सुनने के बाद उनके सभी फैंस खुशी से झूम उठेंगे जिसकी सारी डीटेल्स सामने आ चुकी हैं। चलिए जानते हैं कि, आखिर वो गुड न्यूज क्या है।

Sidharth Malhotra

सिद्धार्थ और कियारा देंगे गुड न्यूज
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी से जुड़ी ये जानकारी विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा जल्द ही फैंस को एक बड़ी खुशशबरी देने वाले हैं। ये गुड न्यूज और कुछ नहीं बल्कि ये न्यूली वेड कपल जल्द ही शादी के बाद एकसाथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। जी हां बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशक करण जौहर करेंगे। अब इस खबर को पढ़ने के बाद इस कपल के सभी फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो जाएंगे।

पहली बार इस फिल्म में साथ आए थे नजर
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को साथ में पहली बार फिल्म शेरशाह में देखा गया था। जिसमें दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों के लिए यह फिल्म बेहद खास थी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा का रोल निभाया था वहीं कियारा आडवाणी उनकी प्रेमिका डिंपल के किरदार में नजर आई थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+