Deepika Singh को लगी गहरी चोट, शूटिंग के दौरान हुईं हादसे का शिकार

Deepika Singh Injured: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बीच उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में दीपिका सिंह अपने शो 'मंगल लक्ष्मी' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं।

ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका सिंह अपने पॉपुलर टीवी शो 'मंगल लक्ष्मी' के लिए शूटिंग कर रही थीं। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस के पीछे रखा एक बड़ा और भारी प्लाईवुड बोर्ड उन पर गिर गया। जिससे उनकी पीठ के ऊपरी हिस्से पर चोट लग गई है। इसके बावजूद एक्ट्रेस लगातार शूटिंग करती रहीं।

Deepika Singh

जानकारी के मुताबिक, डेली सोप 'मंगल लक्ष्मी' के लिए एक दीपिका सिंह ड्रीम सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं जिसमें उन्हें सम्मानित किया जाना था लेकिन तेज हवा के चलते उनके पीछे रखा एक बड़ा और भारी प्लाईवुड बोर्ड एक्ट्रेस पर गिर गया। जिसकी वजह से दीपिका को गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इतना ज्यादा दर्द होने के बावजूद दीपिका सिंह ने अपनी शूटिंग पूरी करने की कोशिश की लेकिन उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि बीच में ही शूटिंग को रोकना पड़ा। पीठ में ज्यादा सूजन होने की वजह से दीपिका से दर्द झेला नहीं गया और कुछ देर बाद वह सेट छोड़कर चली गईं। बता दें कि दीपिका टीवी शो "मंगल लक्ष्मी" में एक हाउस वाइफ और बहन के रोल में दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

बता दें कि, दीपिका सिंह को पहचान टीवी शो 'दीया और बाती हम' से मिली। जिसमें उन्होंने संध्या राठी का रोल निभाया था। शो में एक्ट्रेस IPS ऑफिसर बनती हैं जिसके लिए उन्हें मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है। इस शो से दीपिका रातों-रात फेमस हो गई थीं। बता दें कि, दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+