दीपिका ने 'वर्किंग कंडीशन' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, संदीप रेड्डी और 'कल्कि 2' के मेकर्स को दिया कर्रा जवाब
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने लंबे समय तक चल रहे '8 घंटे की शिफ्ट' विवाद पर आखिरकार खुलकर अपनी बात कही है। हाल ही में उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' और प्रभास की 'कल्कि 2' से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद वो चर्चा में आईं थी। दीपिका ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ दुहरे मानदंड अपनाए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुरुष सुपरस्टार्स सालों से 8 घंटे की शिफ्ट में काम करते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें इस पर कभी सवाल नहीं उठाया जाता।

पुरुष सुपरस्टार्स और महिला अभिनेत्रियों के लिए अलग नियम
सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में दीपिका ने बिना किसी का नाम लिए कहा, "कई बड़े मेल एक्टर्स सालों से केवल 8 घंटे काम करते हैं और वे वीकेंड में बिलकुल शूटिंग नहीं करते। लेकिन उस पर कभी कोई विवाद नहीं होता। मैं एक औरत हूं अगर सिर्फ इसलिए किसी को मेरी बात किसी को ज्यादा बोलना या फिर जिद करना लगता है। अच्छी बात है।"
टीम और सुविधाओं को लेकर विवाद
सूत्रों के अनुसार, दीपिका के साथ सेट पर बड़ी टीम रहती थी और वे सभी 5-स्टार होटल में ठहरते थे। इसके साथ ही, शूटिंग के दौरान सुविधाओं और खर्चों को लेकर भी निर्माता और अभिनेत्री के बीच मतभेद हुए। मेकर्स का मानना था कि इस वजह से फिल्म का बजट बढ़ रहा है। फिलहाल, दीपिका पादुकोण जल्द ही अल्लू अर्जुन की 'AA22xA6' और शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएंगी, जहां उनकी काम की व्यस्तता और फीस पर नए अध्याय शुरू होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications