Ranveer Singh के फोटोशूट पर सामने आया दीपिका पादुकोण का रिएक्शन, कही ये बात
मुबंई, 22 जुलाईः रणवीर सिंह आजकल सुर्खियों में हैं। पेपर मैग्जीन के लिए दिए गए उनके न्यूड फोटेशूट की खूब चर्चा हो रही है। इंटरनेट पर उनकी तस्वीरों ने भौकाल मचाया हुआ है। तस्वीरों पर लाखों मीम्स बन रहे हैं, उस पर करोड़ों रिएक्शन्स तैर रहे हैं। जहां कईयों को ये फोटोशूट पसंद आया है तो कई इसकी आलोचना कर रहे हैं। कुलमिलाकर सभी की रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर अपनी एक राय है। इस बीच दीपिका पादुकोण ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

दीपिका हुईं इम्प्रेस
रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह का ये फोटोशूट काफी इंप्रेसिव लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका इस फोटोशूट को देख काफी इंप्रेस हुई हैं। उन्हें इस फोटोशूट का कांसेप्ट काफी बेहतर नजर आया है। जानकारी के मुताबिक इंटरनेट पर फोटोज के आने से काफी पहले ही दीपिका ने ये फोटोज देख लिए थे। उन्हें ये तस्वीरें काफी पसंद आईं। उन्हें इसका कांसेप्ट बेहद भाया।

इस वजह से लेट आयी तस्वीरें
रणवीर के इस फोटोशूट को काफी पहले आ जाना था लेकिन इसको लेट किया गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शूट काफी पहले से अच्छी तरह प्लान किया गया था। लेकिन एक फिल्म और बाकी कमिटमेंट्स की वजह से रणवीर सिंह को इसे पोस्टपोन करना पड़ा। रणवीर अपने विजन को लेकर बेहद स्पष्ट थे। अपने कपड़ों को लेकर आए दिन लोगों को चौंकाते रहने वाले रणवीर ने अपनी न्यूड तस्वीरों के लिए भी बेहद शिद्दत से काम किया है।

पहले भी चौंकाते रहे हैं रणवीर
यह पहली बार नहीं है जब रणवीर ने लोगों को अपने फोटोशूट से चौंकाया है। वह इससे पहले भी एक से बढ़कर एक फोटोशूट कराकर लोगों को चौंकाते रहते हैं। फैंस भी उनके अंदाज को बेहद पसंद करते हैं। लगभग 6 साल पहले यशराज बैनर की फिल्म बेफिक्रे के वक्त भी उन्होंने कैमरे के सामने ऐसा ही एक्ट किया था मगर फिल्म में वह सीन किसी कारणवश नहीं आ पाया। और अब जाकर रणवीर की ये तस्वीरें आयी हैं तो लोगों के बीच छा गयी हैं।

दीपिका को पहले लगता था अजीब
बता दें कि दीपिका रणवीर को अपना चीयरलीडर मानती हैं। रणवीर खुद बता चुके हैं कि उनके फैशन सेंस को देखकर दीपिका और उनकी फैमिली को शुरू में अजीब लगता था। अब सबकी आदत पड़ गई है। रणवीर ने बताया था कि जब वह ससुराल जाते हैं तो अलग तरह के कपड़े पहनते हैं जो डीसेंट से होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications