रणवीर नहीं बल्कि दीपिका के इस करीबी को चला था एक्ट्रेस की बीमारी का पता, बोलीं- 'सुबह उठती थी तो...'
दीपिका पादुकोण का एक थ्रोबैक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी का खुलासा करते हुए बताया कि रणवीर नहीं, बल्कि इस करीबी को सबसे पहले पता चला था।
मुंबई,

चर्चा में दीपिका का इंटरव्यू
Allure संग एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक इंटरव्यू खूब चर्चा में है, जिसमें एक्ट्रेस मेंटल इलनेस के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बता रही हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि मुझे लगता है कि सब चीजें मेरे साथ एक ही वक्त पर हुईं। मुझे अच्छे से याद है कैसा लगता था जब मैं दिशाहीन, बिना किसी मोटिवेशन के सो कर जागती थी। मैं दुनिया का सामना ही नहीं करना चाहती थी।

सब ठीक होकर भी ठीक न था
पिंकविला की खबर के मुताबिक दीपिका ने कहा कि मैं ऐसे शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी, जिसके साथ आज मेरी शादी हो चुकी है। सब कुछ एकदम ठीक था। इससे बेहतर जिंदगी और क्या ही हो सकती थी। मुझे लगता है शायद मेरे आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लग रहा था, जिनमें खुद मैं भी शामिल हूं।

मेरी मां को पता लगा
दीपिका ने खुलासा करते हुए बताया कि पहली शख्स मेरी मां ही थीं, जिन्हें पता चला कि उनकी बेटी को प्रोफेशनल मदद की सख्त जरूरत है। उसके बाद तुरंत उनका ट्रीटमेंट चला। एक्ट्रेस ने कहा कि वे ऐसे किसी शख्स को नहीं जानती थीं, जिसने ऐसा कुछ देखा हो।

दीपिका की अपकमिंग फिल्में
दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म 'गहराईयां' में देखा गया था। एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम संग नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन संग भी दिखाई देंगी।

सुर्खियों में रणवीर का फोटोशूट
बताते चलें कि दीपिका अपने पति रणवीर संग अकसर स्पॉट होती हैं। रणवीर बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर का पेपर मैगजीन फोटोशूट काफी वायरल हुआ। फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्टर के इस फोटोशूट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विवादों में घिरे रणवीर
अब खबरें हैं कि रणवीर के खिलाफ उनके न्यूड फोटोशूट को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत महिलाओं की भावनाएं आहत करने को लेकर दर्ज कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications