दीपिका ने किसिंग सीन के लिए क्या रणवीर सिंह से ली परमिशन? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

मुंबई, 9 फरवरी: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म गहराईयां को लेकर चर्चा में हैं। इस हफ्ते रिलीज होने जा रही इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सिद्धांत और दीपिका के अतंरग सीन को लेकर चर्चा है। दीपिका से इन सीन को लेकर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ये भी पूछ लिया कि क्या वो किसिंग सीन के लिए पति रणवीर सिंह से इजाजत लेती हैं। जिस पर दीपिका ने जवाब दिया है।

दीपिका परमिशन पर क्या बोलीं

दीपिका परमिशन पर क्या बोलीं

एक एंटरटेनमेंट साइट से बातचीत में दीपिका पादुकोण से उन कमेंट पर सवाल किया गया, जिसमें उनसे पूछा गया है कि क्या उन्होंने रणवीर सिंह से गहरियां में अपने अंतरंग सीन के लिए इजाजत ली थी। दीपिका ने इस पर कहा, छी... यह तो एकदम ही अजीब और बेवकूफाना है। इस तरह के ट्रोल्स के कमेंट्स मैं नहीं पढ़ती और मैं जानती हूं कि रणवीर भी नहीं पढ़ते होंगे।

Recommended Video

    Deepika PaduKone का Simple Saree में दिखा Glamrous Look,फोटो हुई वायरल | वनइंडिया हिंदी
    रणवीर को मेरे काम पर गर्व होगा

    रणवीर को मेरे काम पर गर्व होगा

    दीपिका ने गहराइयां पर रणवीर की प्रतिक्रिया के बारे में कहा, मुझे लगता है कि उन्हें काम पसंद आएगा। उन्हें इस फिल्म पर बेहद गर्व होगा और मेरी एक्टिंग भी बेहतरीन लगेगी। दीपिका पादुकोण ने गहराइयां में अंतरंग दृश्यों को फिल्माने के अपने अनुभव को साझा करते हुए डायरेक्टर शकुन बत्रा की भी तारीफ की है। दीपिका ने कहा कि बत्रा ने सेट पर सहज और सुरक्षित माहौल बनाया, जिससे कि इंटिमेट सीन करना आसान हो गया।

    इसी हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म

    इसी हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म

    शकुन बत्रा के निर्देशित में बनी फिल्म 'गहराइयां' प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी पहली बार एक साथ काम कर रहे है। इन दोनों के अलावा अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म में दीपिका-सिद्धांत के किसिंग और इंटीमेट सीन इंटीमेसी डायरेक्टर डार गाई की मदद से शूट किए गए हैं।

    दीपिका-रणवीर ने 2018 में की थी शादी

    दीपिका-रणवीर ने 2018 में की थी शादी

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने काफी दिन तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी को चार साल से ज्यादा हो गए हैं। शादी से पहले दोनों छह साल रिलेशनशिप में रहे थे। आज दोनों बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+