अभिषेक के 'दीपिका पादुकोण को सभी प्यार करते हैं' पर आया दीपिका को प्यार, कही ये बात
मुंबई, 24 मार्च: अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमरत कौर की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'दसवीं' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ है। इन तीनों एक्टर की एक्टिंग के अलावा ये ट्रेलर एक खास वजह ये भी चर्चा में आ गया है। दरअसल जाट नेता बने अभिषेक का ट्रेलर में एक डायलॉग है, जिसमें वो कहते हैं कि दीपिका पादुकोण से तो सभी प्यार करते हैं। इस पर खुद दीपिका का रिएक्शन आया है। दीपिका ने इस प्यार के लिए फिल्म की पूरी टीम को शुक्रिया कहा है।

क्या है अभिषेक का डॉयलॉग जो दीपिका को आया पसंद
फिल्म की कहानी एक राजनेता के जेल में रहते हुए दसवीं की परीक्षा देने की है। जो किरदार अभिषेक ने निभाया है। ट्रेलर में जेल में रहते हुए अंग्रेजी सीख रहे अभिषेक से जब दूसरा किरदार कहता है 'रणवीर लव दीपिका' तो अभिषेक कहते हैं 'एवरीबडी लव्स दीपिका'।

दीपिका ने क्या कहा
फिल्म के ट्रेलर में अपने जिक्र से दीपिका खुश हैं और उन्होंने दसवी की टीम पर इसके लिए प्यार लुटाया है। इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टा स्टोरी में ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'इस प्यार के लिए टीम दसवीं का बहुत शुक्रिया। आप लोगों को फिल्म के लिए बहुत शुभकामनाएं।

7 अप्रैल को रिलीज हो रही ये फिल्म
अभिषेक बच्चन, निमरत कौर, यामी गौतम स्टारर फिल्म 'दसवीं' का 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। बतौर निर्दशक तुषार जलोटा की ये पहली फिल्म है। फिल्म में अभिषेक राजनेता तो यामी गौतम पुलिस अफसर के रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications