प्रदीप सरकार के अंतिम दर्शन में इस तरह पहुंचीं दीपिका पादुकोण, भड़के लोग, कहा- ऐसे कोई दुख जताने आता है

Deepika Padukone Viral Video: दिवंगत डायरेक्टर प्रदीप सरकार के अंतिम दर्शन में पहुंचीं दीपिका पादुकोण का कुछ अलग ही व्यवहार लोगों को देखने को मिला।

deepika padukone

Deepika Padukone Viral Video: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर प्रदीप सरकार का हाल ही में निधन हो गया है। उनकी मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पहले बॉलीलुड के फेमस एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक के निधन की खबर आई और अब नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म के डायेरक्टर प्रदीप सरकार की मौत ने लोगों को सदमे में डाल दिया है। 'परिणीता', हेलीकॉप्टर ईला' और 'मर्दानी' जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर प्रदीप सरकार ने गत 24 मार्च को सुबह 3.30 बजे आखिरी सांस ली थी। उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सितारे उनके घर पहुंचे थे। वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी उनके अंतिम दर्शन के लिए गई थीं। ऐसे में दीपिका पादुकोण के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें उनका बर्ताव काफी अलग सा नजर आ रहा है। साथ ही उनके कपड़े और स्टाइल की भी लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने किया अजीब बर्ताव

दीपिका पादुकोण ने किया अजीब बर्ताव

दिवंगत डायरेक्टर प्रदीप सरकार के अंतिम दर्शन में पहुंचीं दीपिका पादुकोण का कुछ अलग ही व्यवहार लोगों को देखने को मिला। दीपिका ने पैपराजी के साथ भी अच्छा बर्ताव नहीं किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो राह है जिसकी वजह से लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

प्रदीप सरकार के अंतिम दर्शन में पहुंची थीं दीपिका

प्रदीप सरकार के अंतिम दर्शन में पहुंची थीं दीपिका

आपको बता दें कि प्रदीप सरकार साल 2010 में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण और नील नितिन मुकेश की फिल्म 'लफंगे परिंदे' के डायरेक्टर थे। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में प्रदीप सरकार के निधन के बाद दीपिका पादुकोण उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने सफेद कपड़े तो पहन रखे थे लेकिन आंखों में स्टाइलिश सनग्लासेस लगा रखे थे। लोगों को दीपिका का ये स्टाइल बिल्कुल पसंद नहीं आया है।

दीपिका पादुकोण का वीडियो हुआ वायरल

दीपिका पादुकोण के लुक के अलावा जिस तरह से उन्होंने पैपराजी के साथ बर्ताव किया लोगों को वो भी पसंद नहीं आया है। लोगों का कहना है कि दीपिका एक कठपुतली की तरह पैपराजी के साथ बर्ताव कर रही थीं। दीपिका पादुकोण ने पैपराजी से कोई बात नहीं की। साथ ही उन्होंने अपना हाथ भी पीछे बांध रखा था। जो कोई भी उनसे जो कुछ भी पूछ रहा था वह बस अपना सिर हिलाकर जवाब दे रही थीं। लोगों के अनुसरा दीपिका का ये बर्ताव रील लाइफ की एक्टिंग लग रही थी।

लोगों ने वीडियो पर किए ऐसे कमेंट्स

लोगों ने वीडियो पर किए ऐसे कमेंट्स

दीपिका पादुकोण का ये वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- दुख जताने गई हैं या फिर फिल्म की शूटिंग करने। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- दीपिका ऐसे रिएक्ट कर रही हैं जैसे कॉफिन से सीधे जीजस निकलकर आए हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- आंटी की आंखों में क्या हुआ है जो उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है।

दीपिका ने अपने पति को भी किया था इग्नोर

दीपिका ने अपने पति को भी किया था इग्नोर

आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 समारोह में पहुंचे थे। वहीं कैमरे के सामने दीपिका पादुकोण ने जो किया उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि वह रणवीर सिंह से गुस्सा हैं। दरअसल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कार से उतरते ही दीपिका अपने पति रणवीर सिंह को इग्नोर करने लगती हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उनकी बॉन्डिंग पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। दोनों के रिश्ते की अनबन को लेकर पहले भी कई तरह की खबरें सामने आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+