119 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, नए अपार्टमेंट की सुविधाएं उड़ा देंगी आपके होश
Deepika Padukone-Ranveer Singh New Home: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं। दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने खुद बताया था कि सितंबर 2024 में दीपिका पादुकोण की डिलीवरी होगी। वहीं खबर है कि पहले बच्चे के जन्म के बाद ही ये कपल अपने नए घर में एंट्री करेगा।
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह का नया घर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत वाले नए घर का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। बिल्डिंग का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसकी जमकर चर्चा हो रही है।

सुपरस्टार शाहरुख खान की पड़ोसी बनेंगी दीपिका
जानकारी के अनुसार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जिस बिल्डिंग में शिफ्ट होने वाले हैं वह सुपरस्टार शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के काफी करीब है और मुंबई के सबसे पॉश और महंगे इलाके में मौजूद है। रणवीर और दीपिका ने दो साल पहले इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट बुक किया था। उसके बाद से उनके नए अपार्टमेंट का काम चल रहा है।
बच्चे के जन्म के बाद नए घर में शिफ्ट होंगे दीपिका-रणवीर
कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह और बच्चे के साथ इस नए घर में शिफ्ट हो जाएंगी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये नया घर मुंबई के बांद्रा इलाके में है। उनका अपार्टमेंट शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के ठीक पीछे स्थित है। दीपिका-रणवीर के नए अपार्टमेंट से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखाई देगा। इस आलीशान हाई राइज बिल्डिंग का निर्माण कार्य पिछले दो साल से लगातार चल रहा है।
रणवीर-दीपिका ने खरीदे हैं 4 फ्लोर
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस नए अपार्टमेंट को खरीदने के लिए करीब 119 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उनके इस नए घर की कीमत बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा से भी अधिक है। दीपिका और रणवीर ने बिल्डिंग के16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर फ्लैट खरीदा है। अपार्टमेंट में कुल 11,266 वर्ग फुट का कारपेट एरिया है। साथ ही 1300 वर्ग फुट का एक्सक्लूसिव टेरेस भी है। इसके अलावा बिल्डिंग के अंदर 19 पार्किंग स्पेस है।
अपार्टमेंट में मौजूद हैं ये खास सुविधाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका-रणवीर ने नए अपार्टमेंट के रजिस्ट्रेशन के लिए स्टांप ड्यूटी में 7.13 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे टेरेस एरिया को छोड़कर प्रति वर्ग फुट की दर 1.05 लाख रुपये हो जाती है। इस प्रॉपर्टी में कई सारी स्पेशल सुविधाएं मौजूद हैं। इस नए अपार्टमेंट में पर्सनल जिम, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट स्पेस है, जो कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications