कैसी है दीपिका पादुकोण और उनकी लाडली बेटी? मां-बहन ने मीडिया को दी जानकारी, लेकिन हो गए ट्रोल
Deepika Padukone Health Update: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी बेटी का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद से कपल एक भी बार साथ में स्पॉट नहीं हुआ। अब एक्ट्रेस की मां और बहन ने बताया कि दोनों मां-बेटी कैसे हैं।
बेटी के जन्म के बाद से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मीडिया के सामने नहीं आए हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपनी लाडली की देखभाल में बिजी हैं। फैंस कपल की लाडली की झलक देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस की मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण एकसाथ नजर आए।

दीपिका पादुकोण की मां से पैपराजी ने उनकी बेटी और नातिन का हालचाल पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों अच्छे हैं और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके अलावा उनसे जब सवाल पूछा गया तो मीडिया को उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया और वह वहां से अपनी बेटी के साथ रवाना हो गईं। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस खुश हो गए।
इस वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजेन्स बाज नहीं आए और उन्होंने दीपिका की मां और बहन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ये दोनों कहां से दीपिका की मां और बहन लग रहे हैं।' एक ने लिखा, 'इन्हें देखकर कौन कहेगा कि ये दीपिका पादुकोण की मां और बहन है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये सच में दीपिका की मां है लग नहीं रहा।'
अपनी डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद, दीपिका को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, और जब वे अपनी बेटी को घर ले आए तो वह रणवीर सिंह के साथ पहली बार स्पॉट हुईं थी। अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद से यह एक्ट्रेस ने अब नो फोटो पॉलिसी अपनाई है। बाकी सेलेब्स की तरह दीपिका और रणवीर भी अपने बच्चे की तस्वीर अभी नहीं साझा करेंगे।
वहीं दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार उन्हें फिल्म कल्कि एडी 2898 में देखा गया था। अब जल्द ही दीपिका और रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सिंघम अगेन में एकसाथ नजर आएंगे। ये फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बेटी के जन्म के बाद खरीदा करोड़ों का नया आलीशान घर, कितनी है नए फ्लैट की कीमत?












Click it and Unblock the Notifications