क्या दीपिका पादुकोण जुड़वा बच्चों की बनेंगी मां? मैटरनिटी फोटोशूट देख फैंस हुए कंफ्यूज, फोटोज हुईं वायरल

Deepika Padukone Maternity: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने मेटर्निटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज में एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

दीपिका पादुकोण लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। अब बस कुछ ही दिनों में एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने अपने मेटर्निटी फोटोशूट करवाया। जिसकी एक्ट्रेस ने ब्लैक थीम रखी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान रणवीर सिंह भी उन पर प्यार लुटाते हुए नजर आए।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है और इसी के साथ एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो देखा जा सकता है। फोटोज में रणवीर सिंह के चेहरे पर भी पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है। जैसे ही कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की तो तरह-तरह की कयासबाजी शुरू हो गई।

एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस बेटे को जन्म देंगी। इसके अलावा कुछ फैंस ने दावा किया कि एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। हालांकि ये तो दीपिका की डिलीवरी के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल फैंस एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के 6 साल बाद फरवरी 2024 में दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा शुरू हुई कि एक्ट्रेस सरोगेसी की मदद से मां बनेंगी। हालांकि अब उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका अपने पहले बच्चे का 28 सितंबर को स्वागत करेंगे। इसके बाद एक्ट्रेस कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेंगी।

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone इस दिन अपने पहले बच्चे को देंगी जन्म, सामने आई डिलीवरी डेट, अस्पताल भी हो गया बुक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+