Deepika Padukone इस दिन अपने पहले बच्चे को देंगी जन्म, सामने आई डिलीवरी डेट, अस्पताल भी हो गया बुक

Deepika Padukone Delivery Date: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। इस बीच अब दीपिका की डिलीवरी डेट सामने आ चुकी है। साथ ही ये भी जानकारी मिल गई डिलीवरी कहां होगी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक हैं। साल 2018 में कपल की शादी हुई थी। ऐसे में शादी के 6 साल बाद कपल ने इस साल फरवरी में ऐलान किया था कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। अब ये जानकारी सामने आई है कि दीपिका की कब और कहां डिलीवरी होगी।

Deepika Padukone

न्यूज 18 शोशा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि दीपिका 28 सितंबर, 2024 को साउथ बॉम्बे स्थित एक अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। फिलहाल एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते काम से कुछ समय का ब्रेक लिया हुआ है और वह इस जर्नी को एंजॉय कर रही हैं।

रिपोर्ट की मानें तो सूत्र ने कहा है कि, "दीपिका और रणवीर अपनी लाइफ के अपकमिंग चैप्टर के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अपने होने वाले बच्चे के लिए स्पेस सेट करने में व्यस्त हैं। अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो, वह 28 सितंबर को साउथ बॉम्बे के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी।" करीबी ने ये भी खुलासा किया कि एक्ट्रेस कुछ समय अपने बच्चे का ख्याल रखेंगी और साल 2025 में कमबैक करेंगी।

हालांकि, इन खबरों पर अब तक रणवीर-दीपिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ आउटिंग, कभी लंच तो कभी डिनर करते हुए स्पॉट होती है। खबरें ये भी हैं कि बच्चे के जन्म के बाद कपल नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल एक्ट्रेस की फिल्म फाइटर रिलीज हुई थी। जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद उन्हें फिल्म कल्कि एडी 2898 में देखा गया। इस फिल्म में दीपिका की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। अब जल्द ही एक्ट्रेस अगली फिल्म सिंघल अगेन में नजर आएंगी। जो कि 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म डॉन 3 की शूटिंग में बिजी हैं।

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone का दिखा बेबी बंप, लेकिन इस गलती की वजह से भड़के फैंस, किया जमकर ट्रोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+