'प्रभास ने खाना खिलाया और मेरा बेबी बंप...', प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने कही ऐसी बात, क्या करेंगे रणवीर सिंह

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दीपिका अपीन प्रेग्नेंसी को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं।

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का प्री रिलीज इवेंट
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मुंबई में फिल्म का प्री रिलीज इवेंट होस्ट किया गया था। इस इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची हुई थी जिसमें दीपिका पादुकोण से लेकर प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टेज पर एकसाथ नजर आए थे।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण ने पब्लिकली फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप
दीपिका पादुकोण पहली बार किसी फिल्म इवेंट में पब्लिकली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं। इवेंट के दौरान, दीपिका पादुकोण ने कुछ हल्के-फुल्के जोक्स भी शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने अपने बढ़ते बेबी बंप का जिक्र किया और कहा कि ये प्रभास के खाना खिलाने की वजह से इतना बढ़ गया है।

'मुझे खाना खिलाया और ये हाल हो गया'
अपने बेबी बंप का जिक्र करते हुए, दीपिका पादुकोण ने अपने को-एक्टर प्रभास के बारे में खुलकर बात की और बताया कि एक्टर फिल्म के सेट पर पूरी टीम को खाना खिलाते थे। दीपिका ने कहा- उन्होंने मुझे जो खाना खिलाया है, उसके कारण मैं ऐसी हो गई हूं। हर दिन, एक समय पर, ऐसा लगता था जैसे केवल खाना ही उनके घर से नहीं आ रहा था, बल्कि ये फुल केटरिंग सर्विस की तरह था।

प्रभास सेट पर सभी लोगों को खाना खिलाते थे
दीपिका पादुकोण ने आगे बताया- दिन का हाईलाइट अक्सर ये रहता था कि प्रभास सभी लोगों को आज क्या खिलाने वाले हैं। जो लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं, वो जानते हैं कि वह दिल से खिलाते हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में अपने काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया और खुलासा किया कि वह साइंस-फिक्शन थ्रिलर में एक मां की भूमिका निभा रही हैं।

27 जून 2024 को रिलीज होगी 'कल्कि 2898 एडी'
आपको बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था- द फ्यूचर अनविल्ड कल्कि 2898 AD ट्रेलर यहां है! 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। आपको बता दें कि नाग अश्विन द्वारा निर्देशित ये फिल्म आगामी 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+