Deepika Padukone: क्या आपको पता है कि इन 2 गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं दीपिका पादुकोण? कैसे हो रहा है इलाज?
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय खबरों में छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेमस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को अपनी नई अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया है। वहीं उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया जा रहा है।
दीपिका पादुकोण के हाथ से निकलीं 2 फिल्में
इसके अलावा खबर है कि दीपिका पादुकोण को फिल्म 'कल्कि 2' से भी बाहर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण ने भारी भरकम फीस की डिमांड की है जिसके बाद उन्हें फिल्मों से बाहर कर दिया जा रहा है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने शूटिंग के लिए 7 से 8 घंटे देने की भी बात कही है।

दीपिका पादुकोण ने मेकर्स के सामने रखी ऐसी शर्तें
-दीपिका पादुकोण की ये शर्ते मेकर्स को पसंद नहीं आ रही हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण के हाथ से अब तक 2 फिल्में जा चुकी हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने साल 2024 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था।
-बेटी दुआ के जन्म के कुछ समय पहले से ही दीपिका ने काम से ब्रेक ले लिया था लेकिन अब वह दोबारा काम शुरू करने की प्लानिंग बना रही थीं जो कि अब मुमकिन होता नहीं दिखाई दे रहा है।
2 गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं दीपिका पादुकोण
-आपको बता दें कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल दीपिका पादुकोण ने अपने बर्ताव को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर कई लोग हैरान हो गए हैं। जानकारी के अनुसार दीपिका पादुकोण 2 गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं। इनमें से एक है ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर यानी ओसीडी (OCD)।
-इसके अलावा दीपिका पादुकोण हार्ट एरिदमिया (Heart Arrhythmia) जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रही हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण एक समय पर डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद दीपिका काफी टूट गई थीं। उस समय वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। ऐसे में एक्टिंग करियर से भी ब्रेक ले लिया था।
-बाद में दीपिका पादुकोण ने खुद को ठीक किया और फिल्मों में वापसी की। आपको बता दें कि इसके बावजूद दीपिका पादुकोण अभी भी 2 गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं और अपना इलाज करवा रही हैं।
दीपिका पादुकोण को है ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर
-दीपिका पादुकोण को ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर यानी ओसीडी (OCD) है। ये एक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति किसी काम को बार-बार दोहराने की आदत से ग्रसित होता है।
-कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके कपड़े अलमारी में बहुत व्यवस्थित तरीके से हैंगर में टंगे नजर आ रहे थे। यही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका न केवल अपने घर में बल्कि दोस्तों के घर जाकर भी चीजों को व्यवस्थित करने लगती हैं।
-एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा था- बहुत से लोगों के लिए ये चिंता की बात हो सकती है, लेकिन मेरी ओसीडी मुझे परेशान नहीं करती। लेकिन सवाल उठता है, क्या चीजों को सही तरह व्यवस्थित करना वाकई कोई बीमारी है?
क्या होता है ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर?
ओसीडी एक मेंटल हेल्थ से जुड़ा डिसऑर्डर है, जो कंपल्सिव बिहैवियर को जन्म देता है। इसमें पीड़ित ये जानना चाहते हैं कि किसी काम को सही तरह पूरा कर दिया या नहीं। उनकी ये आदत उन्हें ज्यादा सुरक्षित महसूस करवाती है। इससे पीड़ित को बार-बार किसी चीज को न चाहकर भी बार-बार करना पड़ता है।
ओसीडी कितनी गंभीर बीमारी है?
इस तरह की आदत से पीड़ित की लाइफ काफी कठिन बन जाती है। किसी चीज को बार-बार गिनना, किसी काम को कई बार करना, बार-बार हाथ धोना, ज्यादा सफाई, खिड़किया-दरवाजे देखना कि बंद हैं या नहीं, ताला बार-बार चेक करना सही लगा है या नहीं, जैसी हरकतें उन्हें परेशान कर सकता है। कई बार तो ये चीजें इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पीड़ित खुद की लाइफ को भी खतरे में डाल देते हैं।
हार्ट एरिदमिया (Heart Arrhythmia)
-इसके अलावा दीपिका पादुकोण को हार्ट एरिदमिया की समस्या भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फिल्म की शूटंग के दौरान उनकी दिल की धड़कन अनियमित हो गई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें कुछ दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा था और बाद में स्वस्थ होकर वह वापस काम पर लौटी थीं। दीपिका पादुकोण की ये स्थिति बताती है कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य कितने गहरे जुड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications