दीपिका पादुकोण के बेबी बंप ने नहीं, केयर टेकर ने खींचा लोगों का ध्यान, लोगों ने ले ली एक्ट्रेस की क्लास

Deepika Padukone Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। फरवरी 2024 में ही दीपिका पादुकोण और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह पैरेंट्स बनने वाले हैं। इसके बाद कपल के फैंस काफी खुश हो गए थे।

ब्लैक कलर की बॉडी कॉन ड्रेस में दिखीं दीपिका पादुकोण
फिलहाल दीपिका पादुकोण अपने बेबी बंप के साथ कई जगहों पर स्पॉट की जा रही हैं। लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को उनके फैमिली मेंबर्स और केयर टेकर के साथ मुंबई के एक रेस्तरां से बाहर आते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लैक कलर की बॉडी कॉन ड्रेस पहनी हुई थी और ऊपर से डेनिम जैकेट कैरी किया था।

deepika padukone

दीपिका पादुकोण जमकर हो रही हैं ट्रोल
इस ड्रेस में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप एकदम साफ-साफ दिखाई दे रहा था। हालांकि वीडियो को देख कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया है। दरअसल इस वीडियो में दीपिका की केयरटेकर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दीपिका पादुकोण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

कम उम्र की डोमेस्टिक हेल्प को लेकर लोगों ने कही ऐसी बात
दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- कम उम्र की डोमेस्टिक हेल्प को देखकर बुरा लगा, जिसने दीपिका का सामान उठा रखा है। क्या दीपिका पादुकोण कोई एडल्ट हेल्पर अफोर्ड नहीं कर सकतीं। लोगों की मानें तो दीपिका पादुकोण की केयरटेकर उम्र में काफी कम लग रही थीं। कुछ लोग यो सोशल मीडिया पर ये भी कह रहे हैं कि वो हेल्पर नाबालिग है।

अनंत अंबानी की पार्टी में नहीं पहुंचीं दीपिका पादुकोण
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह इस बार अकेले ही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के चलते ही इस पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+