'मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था', नेपोटिज्म पर दीपिका पादुकोण का छलका दर्द,आखिर किस पर था निशाना?
Deepika Padukone On Nepotism: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण एक फिल्म के प्रोड्यूसर्स से करोड़ों रुपये वसूलती हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनके लिए बॉलीवुड में काम मिलना काफी मुश्किल था। एक आउटसाइडर होकर उनके लिए ये जर्नी काफी मुश्किल रही। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कबूला की नेपोटिज्म आज भी बॉलीवुड में है।
वोग को दिए अपने इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बताया कि जब वह मॉडलिंग करती थीं तो उस समय उन्हें बाहर जाने के कई ऑफर आए और बहुत से फैशन गुरू उन्हें अक्सर कहते थे कि, 'तुम्हें यहां नहीं होना चाहिए तुम्हें तो पेरिस, न्यूयॉर्क या फिर मिलान में होना चाहिए, जिस पर मेरा जवाब हमेशा यही होता था कि, नहीं वो जगह मेरा घर नहीं है।'

बॉलीवुड में चले रहे नेपोटिज्म के मुद्दे पर जब एक्ट्रेस से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, सिनेमा में कोई गुरू ना होने के कारण यकीनन मेरा सफर काफी मुश्किलों से भरा था। मुझे खुद को अपने काम से साबित करना पड़ा। नेपोटिज्म तो हमेशा से बॉलीवुड में था, है और आगे भी रहेगा।
दीपिका ने आगे बातचीत के दौरान कहा कि, 'जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो मुझे बहुत सी चीजों का सामना करना पड़ा। ना सिर्फ काम को लेकर बल्कि मेरी निजी जिंदगी को लेकर भी। मैं सिर्फ एक युवा लड़की थी जो कि एक नए शहर में आई थी जहां उसका ना कोई दोस्त था और ना ही परिवार। मुझे अपने खाने से लेकर आने-जाने तक हर चीज खुद संभालनी होती थी। यकीनन वह सब काफी मुश्किल था लेकिन उससे मैंने जीवन में बहुत कुछ सीखा भी था।'
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही उनकी नई फिल्म फाइटर आने वाली है। जिसमें वह सुपरस्टार ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में एक्शन करते हुए नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications