Deepika Padukone: 2 आलीशान घर, करोड़ों में है महीने की कमाई, जानिए कितनी है दीपिका की नेटवर्थ
Deepika Padukone Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा था। तब से उनको इंडस्ट्री में पूरे 16 साल हो चुके हैं। पिछला साल 2023 भी दीपिका के लिए सुपरहिट साबित हुआ उन्होंने फिल्म पठान और जवान में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। आज यानि 5 जनवरी 2023 को दीपिका पादुकोण का 38वां जन्मदिन है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि उन्होंने अपने काम से अब तक कितनी दौलत कमा ली।
दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में अब तक 37 फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस को जो भी किरदार दिया जाता वह उस पर हमेशा खड़ी उतरीं। यही वजह है कि वह आज बॉलीवुड की सबसे हाई पेड एक्ट्रेस में शुमार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका एक फिल्म के लिए 15 से 16 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

ई टाइम्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ 497 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करती हैं। उनकी मासिक आय 3 करोड़ रुपये है, जबकि वह 40 करोड़ सालाना कमाई करती हैं। इतना ही नहीं दीपिका का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम 'का प्रोडक्शन्स' है।
दीपिका का खुद का मुंबई में 4 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट है। जिसकी कीमत लगभग 16 करोड़ है। इसके अलावा उन्होंने शादी के बाद रणवीर सिंह के साथ एक और घर खरीदा था जिसकी कीमत 21 करोड़ बताई जाती है। वहीं एक्ट्रेस को कई महंगी गाड़ियों का भी शौंक है। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो, ऑडीक्यू7 और BMW 5 जैसी लग्जरी कार हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जो केवल भारत में ही बल्कि दुनिया में नाम कमा चुकी हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। जो कि 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications