दीपिका पादुकोण ने पूछा घर कब आ रहे हो? रणवीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग बोले- दिल जीत लिया
दीपिका पादुकोण ने पूछा घर कब आ रहे हो? रणवीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग बोले- दिल जीत लिया
मुंबई, 19 सितंबर: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं, जो काफी चर्चा में रहते हैं। अक्सर ही किसी पार्टी में दोनों को हंसी-मजाक करते देखा जाता है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे को लेकर कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच हुई एक बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल है, जो यूजर्स को खूब पसंद आ रही है।

इंस्टा पर सवालों के जवाब दे रहे थे रणवीर
एक्टर रणवीर सिंह इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन में सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनके फॉलोवर्स तो उनसे सवाल पूछ ही रहे थे। उनकी एक्ट्रेस पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी एक सवाल कर दिया। दीपिका ने रणवीर से सवाल किया, तुम घर कब आओगे?

रणवीर का जवाब हुआ वायरल
दीपिका के सवाल पर जवाब देते हुए रणवीर ने लिखा- खाना गर्म कर लो बेबी, मैं अभी बस पहुंच ही रहा हूं। रणवीर ने दीपिका को टैग करते हुए किस वाले इमोजी के साथ ये रिप्लाई किया। यूजर्स को रणवीर का ये जवाब खूब पसंद आया है और उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
दीपिका के अलावा अर्जुन कपूर ने भी रणवीर से सवाल कियै। अर्जुन कपूर ने रणवीर से पूछा- आप इतने सेक्सी कैसे हैं बाबा? इस पर रणवीर ने कहा कि ये तो आप की ट्रेनिंग की वजह से ही है। रणवीर ने 'मेरी पैंट भी सेक्सी' गाने को अपना पसंदीदा बताया। वहीं लाइफ इज ब्यूटीफुल को अपनी पंसदीदा मूवी बताया।

रणवीर और दीपिका दोनों ही फिल्मों में काफी बिजी
रणवीर और दीपिका दोनों ही इस समय हिन्दी फिल्मों के व्यस्त सितारों में शामिल हैं। दीपिका शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पठान' की शूटिंग में इन दिनों बिजी हैं। इसके अलावा दीपिका प्रभास और ऋतिक रोशन के साथ भी 'फाइटर' नाम की फिल्म कर रही हैं। वहीं रणवीर की बात करें तो वो पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज के साथ फिल्म सर्कस कर रहे हैं। इसके अलावा रणवीर और दीपिका फिल्म '83' में एक साथ दिखने वाले हैं। इसमें रणवीर कपिल देव के रोल में और दीपिका उनकी पत्नी के किरदार में दिखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications