बॉलीवुड Vs साउथ की बहस के बीच वरुण धवन ने कह दी इतनी बड़ी बात, लोग हो गए हैरान
बॉलीवुड Vs साउथ की बहस के बीच में वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिससे लोग उन पर गुस्सा कर रहे हैं।
मुंबई, 16 जूनः बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू सिंह भी मौजूद हैं। इस फिल्म का पुरजोर प्रचार किया जा रहा है। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर से लेकर इसके गाने तक खूब पसंद आ रहे हैं। वरुण धवन की शादी के बाद ये पहली फिल्म है। मल्टीस्टारर इस फिल्म से लोग काफी उम्मीदें कर रहे हैं। हालांकि दोनों ही एक्टर्स का मानना है कि ऐसा कोई फॉर्मूला नहीं है जिसकी वजह से बॉलीवुड में फिल्में हिट हो जाएं। बॉलीवुड Vs साउथ की बहस के बीच में वरुण और कियारा ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिससे लोग उन पर गुस्सा कर रहे हैं।

वरुण ने कहा- कोई नहीं जानता क्या होगा
आपको बता दें कि वरुण धवन की आखिरी फिल्म साल 2020 में कुली नंबर 1 आई थी जिसे अमेजॉन प्राइम वीडियो ओटीटी पर रिलीज किया गया था। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आई थीं। इसके बाद वरुण अब साल 2022 में फिल्म जुग जुग जियो से दोबारा बड़े स्क्रीन पर दिखाई देंगे। वहीं अपनी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन के दौरान पिंकविला के साथ बातचीत करते हुए वरुण सफल फिल्म के फॉर्मूले पर कहते हैं- कोई नहीं जानता... चलो आज कैमरे पर कहते हैं कोई नहीं जानता... कोई कुछ नहीं जानता... ईमानदार रहें, मुझे नहीं लगता कि ट्रेड को कुछ भी पता है। मुझे नहीं पता कि सबसे सफल निर्माता या निर्देशक भी जानते हैं, कुछ भी नहीं है। कोई कुछ नहीं जानता।
कियारा ने कही ये बात
इस इंटरव्यू के दौरान कियारा आडवाणी भी मौजूद थीं। इस मामले में उन्होंने कहा कि ये ट्रेंड्स क्या होता है। यहां कोई ट्रेंड्स नहीं है। किसी को नहीं पता क्या काम करेगा, कोई नहीं जानता। यहां कोई फॉर्मूला नहीं है। कौन हिट होगा कौन नहीं कई नहीं कह सकता। आपको बता दें कि फिल्म जुग जुग जियो को राज मेहता ने निर्देशित किया है। इसमें अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications