De De Pyaar De 2 Box Office: फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन इतने करोड़ का आंकड़ा पार
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' गत 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है।
'दे दे प्यार दे 2' को दर्शकों से मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
शुरुआती रिव्यूज के मुताबिक फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में दमदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

दो दिनों में 21 करोड़ का कुल कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 8.75 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 12.25 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है। ऐसे में दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 21 करोड़ रुपए के आसपास है। बॉक्स ऑफिस पर ये शुरुआत मजबूत मानी जा रही है।
रकुल प्रीत सिंह की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के करियर के लिए भी खास साबित हो रही है। शुरुआती दो दिन के कलेक्शन के बाद ये उनकी 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी बन चुकी है।
रकुल प्रीत सिंह की टॉप कमाई करने वाली फिल्में-
दे दे प्यार दे- 104.13 करोड़
मरजावां- 48.04 करोड़
यारियां- 40.01 करोड़
थैंक गॉड- 36.35 करोड़
रनवे 34- 35.49 करोड़
डॉक्टर जी- 27.98 करोड़
दे दे प्यार दे 2- 21 करोड़ (कमाई जारी है)
फिल्म की पूरी स्टारकास्ट
-फिल्म में अजय देवगन दोबारा आशीष के किरदार में दिख रहे हैं जबकि रकुल प्रीत सिंह ने आयशा की भूमिका में कमबैक किया है। फिल्म में आर माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
-फिल्म की कहानी को लव रंजन ने लिखा है जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अंशुल शर्मा ने निभाई है। हल्के-फुल्के कॉमेडी, रोमांस और फैमिली एंगल की वजह से फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications