Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'दंगल' गर्ल Suhani Bhatnagar की मौत के बाद वायरल हो रही आखिरी पोस्ट, क्या 'नवंबर' में दिया था कोई इशारा?

Dangal fame Suhani Bhatnagar dies: दंगल में आमिर खान की को स्टार रह चुकी सुहानी भटनागर की बेहद कम उम्र में ही मौत हो चुकी है। सुहानी भटनागर का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब मौत के बाद अभिनेत्री की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है।

दंगल में सुहानी ने छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। इतनी छोटी सी उम्र में सुहानी का जाना फैंस के लिए बेहद ही शॉकिंग है। सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकीं सुहानी का करियर काफी शानदार चल रहा था।

Sonali

अब सुहानी की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें कैप्शन डालते हुए उन्होंने सिर्फ नवंबर लिखा हुआ है। इतना ही नहीं सुहानी ने इसके बाद क्वेश्चनमार्क भी लगाया हुआ है। मानो वो इशारों ही इशारों में कुछ कहना चाह रही हों।

सुहानी की अचानक मौत ने दंगल फिल्म के एक्टर्स समेत सबको तगड़ा झटका दिया है। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस की मौत से फिल्म इंडस्ट्री में गमगीन माहौल है। एक्ट्रेस के फैंस भीसोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

बताते चलें कि सुहानी भटनागर दंगल में बबीता फोगाट के बचपन वाला रोल प्ले किया था। छोटी बबीता को फैंस का बेशुमार प्यार मिला। सुहानी की उम्र तब बेहद कम थी। ऐसे में उन्हें भले अन्य स्टार्स की तरह लाइमलाइट ना मिली हो, मगर सुहानी ने दिखा दिया कि वो भी किसी से कम नहीं हैं।

अपनी दमदार एक्टिंग से सुहानी ने करोड़ों लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि सुहानी की मौत शरीर में तरल जमा होने की वजह से हुई है। ये एक्सीडेंट के बाद ली गई दवाओं की वजह से हुआ। सुहानी का कुछ समय पहले एक एक्सीडेंट में पैर फ्रैक्टर हो गया था, जिसके बाद वे दवाएं ले रही थीं।

इन्हीं दवाओं का सुहानी के शरीर पर कुछ ऐसा दुष्प्रभाव हुआ कि उनके शरीर में लिक्विड जमा होने लगा। इसके बाद सुहानी का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। मगर आज खबर आई कि सुहानी ने दम तोड़ दिया है। बताते चलें कि सुहानी जुलाई के महीने में 20 साल की होने वाली थीं। मगर 19 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+